| NEWS
| |
गंगापुर में पत्रकार के साथ मारपीट |
|
|
29/07/2010 05:44:30
शाहपुरा ।
प्रेस क्लब शाहपुरा व राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से शाहपुरा में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन देकर गंगापुर में पत्रकारों के साथ मारपीट करने के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको निलबिंत करने की मांग की है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष चान्द मल मूंदडा व पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष मूलचंद पेसवानी की अगुवाई में पत्रकारों ने तहसीलदार व पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के समय रामप्रकाश काबरा, दिनेश शर्मा, रामप्रसाद पारीक, सुर्यप्रकाश आर्य, अनुज कांटिया, सत्यनारायण सेन आदि थे।
ज्ञापन में कहा गया है कि २८ जुलाई २०१० को गंगापुर (भीलवाडा) के उल्लई गांव में उग्र आंदोलन पर उतरी भीड को खदेडने के लिए पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की फोटोग्राफी एवं कवरेज करने मौके पर पहुंचे गंगापुर के पत्रकार सुरेश शर्मा, कैलाश माली, जमनालाल शर्मा व धीरज उपाध्याय सहित अन्य पत्रकार साथियों को वहां पर पुलिस कर्मियों ने दौडा दौडा कर उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की। उन पर लाठियां भांजी गई। उनके कैमरे छीन लिये गये। बाद में मीडियाकर्मियों की कार व उनकी बाइकों पर भी डंडे बरसा कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस वारदात में पुलिस कर्मियों की बेरहमी मारपीट का शिकार हुआ पत्रकार सुरेश शर्मा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे गंगापुर से रैफर कर भीलवाडा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य पत्रकारों का उपचार गंगापुर चिकित्सालय में करवाया गया है।
ज्ञापन में कहा है कि शाहपुरा क्षेत्र सहित जिले के पत्रकारों व मीडिया जगत में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मीडियाकर्मियों पर प्राणघातक हमला करने वाले पुलिस कर्मियों को अविलंब निलबिंत किया जाए तथा उनके खिलाफ प्राणघातक हमला कारित करने का मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से करवाई जाए।
|
|
| |
स्तंभ लेखक/विषय विशेषज्ञों को आमंत्रण |
|
|
27/07/2010 01:59:43
खास-खबर न्यूज पोर्टल को विषय विशेषज्ञों की सेवाओं की आवश्यकता है जो सम-सामयिक मुद्दों पर समय-समय पर अपने लेख भेज सकें। नियमित सेवाएं देने के इच्छुक लेखक/पत्रकार hn.sharma@khaskhabar.com पर संपर्क करें।
|
|
| |
खबरों के माध्यम से खास खबर से जु़डें |
|
|
27/07/2010 01:57:13
खास-खबर न्यूज पोर्टल को देश के निम्न शहरों/राज्यों में विशेष संवाददाताओं की आवश्यकता है, जो रूटीन समाचारों से हटकर एक्सक्लूसिव समाचार भेज सकें। चयनित संवाददाताओं को भुगतान उनकी खबरों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपने बायो-डाटा और अपनी इमेज के साथ editor@khaskhabar.com पर आवेदन करें।
|
|
| |
पत्रकारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति 15 अगस्त को |
|
|
25/07/2010 11:59:08
राजस्थान पत्रकार परिषद पत्रकारों के मेधावी बच्चों को हर वर्ष की भांति इस साल भी 15 अगस्त को छात्रवृत्ति देगी। परिषद के महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता के अनुसार यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पत्रकारों के बच्चों को 500 रुपए मासिक की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही पात्र होंगे। इस अवसर पर स्मारिका कलमकार का विशेषांक राजनीतिक पत्रकारिता पर आधारित होगा।
|
|
| |
अजय ढड्ढा पुनः पत्रकारिता की मुख्यधारा में |
|
|
25/07/2010 11:58:37
राज्य के वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय ढड्ढा अब फिर पत्रकारिता की मुख्य धारा में आ गए हैं। उन्होंने दैनिक पंजाब केसरी में ज्वाइन कर लिया है। श्री ढड्ढा काफी लंबे समय तक राजस्थान पत्रिका से जुड़े रहे हैं। वे दैनिक महका भारत, दैनिक भास्कर में भी प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।
|
|
| |
श्री संतोष जैन सेवानिवृत्त |
|
|
25/07/2010 11:58:06
राजस्थान पत्रिका के पाली संस्करण में वरिष्ठ उप संपादक श्री संतोष जैन शनिवार 24 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। जैन वर्ष 1995 में राजस्थान पत्रिका से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर संस्करणों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
|
|
| |
बंद नहीं होगी पत्रकारों की मेडिकल डायरी |
|
|
14/07/2010 22:59:29
पत्रकारों को मिल रही चिकित्सा सुविधा के तहत मेडिकल डायरी की सुविधा बंद नहीं होगी। मेडिक्लेम पॉलिसी की सुविधा मेडिकल डायरी के अतिरिक्त होगी। इसके लिए पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन कराया जाएगा। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव राजीव स्वरूप ने बुधवार को पत्रकार संगठनों की ओर से मिले ज्ञापनों पर विचार करने के लिए बनी कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी। सूचना एवं जनसम्फ राज्यमंत्री श्री अशोक बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा कुछ मार्गों पर डीलक्स बसों का संचालन बंद किए जाने के कारण अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा किराए के अन्तर की राशि का भुगतान किए जाने पर वातानुकूलित और वोल्वो बसों में यात्रा की सुविधा दिए जाने की राज्य सरकार को अनुशंषा करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुरूप पत्रकारों की मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी के साथ पूर्व में देय 2500 रुपए के पुनर्भरण की सुविधा जारी रखने के लिए सम्बन्धित अधिसूचना में संशोधन की अनुशंषा करने का निर्णय भी लिया गया।
इस अवसर पर श्री बैरवा ने कहा कि पत्रकारों की आवासीय समस्याओं के समाधान के लिए जयपुर के समान ही अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में योजना बनाकर प्राथमिकता से रियायती दरों पर भू-खण्ड अथवा मकान आवंटित किए जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि सरकार अच्छे सुझावों का स्वागत करेगी और उनको क्रियान्वित किए जाने की प्रभावी कोशिश की जाएगी।
प्रारम्भ में प्रमुख शासन सचिव श्री राजीव स्वरूप ने बताया कि पत्रकार संगठनों द्वारा प्राप्त ज्ञापनों को वर्गीकृत कर लिया गया है और जो प्रकरण पूर्व में गठित समितियों से सम्बन्धित हैं वे सम्बन्धित समिति को रेफर करने की कार्रवाई चल रही है।
सूचना एवं जनसम्फ निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड ने बताया कि प्रस्तुत ज्ञापनों में उल्लेखित मांगों को तीन भागों में बांटकर उन पर बिन्दुवार विचार विमर्श कर सुझाव लिए जाएंगे। आवास सम्बन्धी मांगों के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पालिका क्षेत्रों तक यह सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा रखती है और इस दिशा में त्वरित गति से प्रक्रिया चल रही है।
बैठक में सदस्यों ने आवासन मण्डल सहित अन्य द्वारा घोषित की जाने वाली प्रत्येक योजनाओं में पत्रकारों का निर्धारित कोटा रखने, प्रेस से जुडे गैर पत्रकारों के लिए भी आवास योजनाएं बनाने, जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब के लिए भूखण्ड आवंटन किया जाने, राजस्थान की बसें अन्य प्रान्तों में जहां-जहां जाती हैं उसमें अधिस्वीकृत पत्रकरों को यात्रा की सुविधा मुहैया कराने जैसे प्राप्त ज्ञापनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अपने सुझाव दिए।
बैठक में समिति के सदस्य सर्वश्री वीर सक्सेना, सन्नी सबेस्टियन, राजन महान, नारायण बारहट, ललित शर्मा, गिरिराज अग्रवाल, डॉ. बसन्तीलाल जालान, त्रिभुवन, अनिल माथुर, एल.एल. शर्मा के अलावा वित्त, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवासन, जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान आवासन मण्डल और गृह विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।
|
|
| |
अरबाज़ ने ईटीवी ज्वाइन किया |
|
|
12/07/2010 23:33:46
युवा पत्रकार अरबाज़ अहमद ने अब ईटीवी में ज्वाइन कर लिया है। अरबाज़ इससे पहले सिटी भास्कर में काम कर रहे थे। अरबाज़ को ईटीवी में रिपोर्टिंग का काम मिला है।
|
|
| |
पत्रकार परिषद ने किया 24 छात्राओं का सम्मान |
|
|
11/07/2010 12:30:37
राजस्थान पत्रकार परिषद की चित्तौड़गढ़ इकाई एवं सर्व शिक्षा अभियान की ओर से 3 जुलाई को 24 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। परिषद के संगठन सचिव विवेक वैष्णव के अनुसार पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास ने इन छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में परिषद के जिलाध्यक्ष भुवनेश व्यास, उपाध्यक्ष तेजनारायण शर्मा, महामंत्री राकेश पाराशर और प्रदेश संयुक्त सचिव प्रकाश चपलोत मौजूद थे। इस अवसर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
|
|
| |
सरोजनी नायडू पुरस्कार की प्रविष्ठियां मांगी |
|
|
08/07/2010 12:59:29
सरोजिनी नायडू पुरस्कार के लिये पत्रकारों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रोजेक्ट के राजस्थान के कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि यह पुरस्कार महिला एवं पंचायती राज संबंधित विषय पर सकारात्मक लेखन के लिये प्रिंट मीडिया से जुडे पत्रकारों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के तीन पत्रकारों को प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस पुरस्कार के तहत दो-दो लाख रुपये नगद और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। श्रीमाली ने बताया कि पुरस्कार के लिये संबंधित पत्रकारों को समाचार पत्रों अथवा पत्रिकाओं में प्रकाशित लेखों की प्रतियां संलग्न करना जरूरी है। लेख के लिये शब्दों की सीमा निर्धारित नहीं है। लेख 30 जुलाई 2009 से 15 जुलाई 2010 तक की अवधि में प्रकाशित होना अनिवार्य है। लेख 15 जुलाई तक द हंगर प्रोजेक्ट ए-5, हवा सडक सिविल लाईन, जयपुर को भेजे जा सकते हैं। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय पर 22 अक्टूबर, 2010 को आयोजित भव्य समारोह में सरोजिनी नायडू पुरस्कार 2010 प्रदान किया जायेगा। सा.भ४म
|
|
| |
हरेराम ठाकुर भास्कर से जुडेंगे |
|
|
08/07/2010 12:58:33
अमर उजाला, चंडीगढ़ में कार्यरत हरेराम ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी की शुरुआत जयपुर में दैनिक भास्कर के साथ करने जा रहे हैं. हरेराम भास्कर में सीनियर सब एडिटर के रूप में काम देखेंगे. वे पहले भी भास्कर में काम कर चुके हैं. तब वे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में कार्यरत थे. करियर की शुरुआत हरेराम ने गुवाहाटी के अखबार दैनिक सूर्योदय के साथ की थी। साभार- भ४म
|
|
| |
प्रेस क्लब में इस शनिवार को यादें दिखाई जाएगी |
|
|
08/07/2010 12:31:43
पिंकसिटी प्रेस क्लब में शनिवार 10 जुलाई को सुबह 10 बजे सुनील दत्त की फिल्म यादें दिखाई जाएगी। फिल्म फेन्स सोसायटी के सचिव राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस फिल्म का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। सोसायटी की ओर से प्रेस क्लब सदस्यों और उनके परिजनों के लिए फिल्म का विशेष शो का आयोजन किया जाता है।
|
|
| |
श्रीगंगानगर से प्रकाशित होगी स्वर्ण आभा |
|
|
08/07/2010 01:32:11
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रीगंगानगर से राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित पत्रिका स्वर्ण आभा का प्रकाशन शीघ्र हो रहा है। कृषि विपणन राज्यमंत्री गुरमीतसिंह कुन्नर शुक्रवार ९ जुलाई को इस पत्रिका का विमोचन करेंगे। पत्रिका के प्रधान संपादक कमल अरोड़ा के अनुसार समारोह में विधायक राधेश्याम गंगानगर, गंगाजल मील और संतोष सहारण भी रहेंगे।
|
|
| |
बत्रा ने राज्यपाल को भेंट की पुस्तक |
|
|
02/07/2010 11:44:49
राज्य के वरिष्ठ पत्रकार श्री गुलाब बत्रा ने २ जुलाई को राजभवन जाकर राज्यपाल श्री शिवराज पाटील को अपनी पुस्तक समाचारों की दुनिया की प्रति भेंट की। बत्रा ने पत्रकारिता जगत में लंबे समय से अपनी सेवाएं दी है। वे कई साल तक यूनीवार्ता समाचार एजेंसी से जुड़े रहे। पुस्तक में बत्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभवों का जिक्र किया है।
|
|
| |
आउटलुक इंडिया.कॉम को चाहिए फ्रेशर |
|
|
30/06/2010 12:23:44
प्रतिष्ठित मैगजींन आउटलुक के वेब संस्करण आउटलुक इंडिया.कॉम ने नौकरियों के लिए फ्रेशरों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदक के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में स्नातक होना जरूरी हैं साथ ही इंटरनेट का भी ज्ञान जरूरी हैं। इच्छुक लोग edit@outlookindia.com पर आवेदन भेज सकते हैं।
|
|
| |
पत्रकार कॉलोनी धौलाई में अब 2013 तक निर्माण की छूट |
|
|
23/06/2010 22:14:38
जयपुर में मानसरोवर के पास धौलाई स्थित पत्रकार कॉलोनी के सभी भूखंडधारी पत्रकारों को अब वर्ष 2013 से पहले पुर्नग्रहण शुल्क नहीं देना पड़ेगा। भूखंड पर निर्माण करने की बाध्यता अवधि को सरकार ने बढ़ाकर अब मार्च 2013 तक कर दिया है। इसके बाद नियमानुसार पुर्नग्रहण शुल्क लिया जाएगा। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। राजस्थान पत्रकार परिषद ने यह मामला उठाते हुए सरकार से आर्थिक मंदी के असर को देखते हुए निर्माण अवधि में छूट देने की मांग की थी।
|
|
| |
समाचारों की दुनिया में का लोकार्पण |
|
|
23/06/2010 22:11:39
वरिष्ठ पत्रकार श्री गुलाब बत्रा की लिखी पुस्तक समाचारों की दुनिया में, का बुधवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में लोकार्पण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी, विशिष्ट अतिथि श्याम सुन्दर आचार्य.डॉ.नंदकिशोर त्रिखा थे। शब्द संसार के अध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा ने पत्रवाचन किया। प्रारंभ में पत्रकार सुरेश पारीक ने स्वागत भाषण दिया। श्री बत्रा ने लंबे समय तक यूनीवार्ता में अपनी सेवाएं दी हैं।
|
|
| |
आलोक श्रीवास्तव अहा जिंदगी के नए संपादक |
|
|
23/06/2010 22:10:36
दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह की मासिक पत्रिका अहा जिंदगी में अब वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक श्रीवास्तव संपादक होंगे। अहा जिंदगी में संपादक का पद श्री यशवंत व्यास के छोड़ने के बाद से ही खाली चल रहा था।
|
|
| |
प्रशिक्षु पत्रकारों के लिए मौका |
|
|
15/06/2010 22:20:48
पत्रकारिता क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने वालों के लिए राजस्थान पत्रिका सुनहरा मौका लेकर आई है। पत्रिका ने प्रशिक्षु पत्रकारों से 30 जून तक सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन राजस्थान पत्रिका केसरगढ़ जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जयपुर के पते पर भेज सकते हैं। साथ में 300 शब्दों में पत्रकार क्यों बनना चाहते हैं विषय पर आलेख भी लिखना होगा।
|
|
| |
पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और समाज पर संवाद 20 को |
|
|
15/06/2010 22:19:25
राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, जवाहर कला केन्द्र और भारतेन्दु हरिश्चंद्र संस्थान की ओर से 20 जून को सायं 5 बजे जवाहर कला केन्द्र में पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और समाज विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पत्रकार एवं साहित्यकार स्व. अशोक शास्त्री जयंती पर होने वाले इस कार्यक्रम में चौथी दुनिया दिल्ली के संपादक संतोष भारतीय मुख्य अतिथि होंगे। जबकि भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के संपादक यशवंतसिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष प्रवीणचंद्र छाबड़ा करेंगे।
|
|
| |
पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति |
|
|
13/06/2010 21:41:30
राजस्थान पत्रकार परिषद ने हर साल की तरह इस साल भी पत्रकारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। इसके तहत आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 500 रुपए मासिक की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए जल्दी ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। परिषद की प्रदेश कार्य समिति की हाल ही हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में परिषद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल का इस्तीफा भी स्वीकार किया गया। इसके साथ ही स्थापना दिवस स्मारिका विशेषांक का शीघ्र प्रकाशन करने का भी फैसला किया गया।
|
|
| |
पत्रकार परिषद प्रदेश कार्य समिति की बैठक शनिवार को |
|
|
08/06/2010 05:46:01
राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्य समिति की बैठक शनिवार 12 जून को जयपुर में होगी। परिषद के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के अनुसार इस बैठक में अगस्त में आयोजित होने वाले वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह, स्मारिका प्रकाशन समेत कई बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। परिषद की ओर से 8, 10 और 12 वीं कक्षा बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाले पत्रकारों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
|
|
| |
तरुण जैन बोर्ड शिक्षण पत्रिका के सलाहकार मंडल में |
|
|
07/06/2010 22:56:00
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित शिक्षण पत्रिका के सलाहकार मंडल में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संपादक तरुण के. जैन को शामिल किया गया है। बोर्ड सचिव के अनुसार जैन की नियुक्ति बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग की सिफारिश पर की गई है।
|
|
| |
पत्रकारों के कल्याण के लिए चिंतित हैं मुख्यमंत्री |
|
|
07/06/2010 22:54:59
सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्रकारों को लेकर काफी गंभीर हैं। वे उनके कल्याण और सुविधाओं के मसले को जल्दी से जल्दी सुलझाना चाहते हैं। बैरवा सोमवार को विभिन्न पत्रकार संघों की ओर से समय समय पर दिए गए ज्ञापनों विचार के लिए बनी कमेटी की पहली मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। समिति ने पहली बैठक में तय किया कि सभी ज्ञापनों का चार या पांच श्रेणी में वर्गीकरण करके एक बैठक में एक बिंदु पर विचार किया जाएगा। समिति दूसरी बैठक जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी।
|
|
| |
पत्रकार परिषद का संवाद कार्यक्रम |
|
|
07/06/2010 13:10:00
राजस्थान पत्रकार परिषद की चित्तौड़गढ़ इकाई और आशीर्वाद संस्थान ने संयुक्त रूप से शनिवार को चित्तौड़गढ़ में संचार क्रांति के दुष्प्रभाव और उपाय विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लोगों को मोबाइल फोन, टावर आदि से होने वाले विकिरण से नुकसान और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भुवनेश व्यास, आशीर्वाद संस्थान के नित्यानंद जिंदल, जनसंपर्क अधिकारी रूपसिंह कविया, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक पीयूष त्रिवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
|
|
| |
पत्रकार सत्यनारायण को पितृशोक |
|
|
04/06/2010 12:44:32
दैनिक भास्कर जयपुर के उप संपादक सत्यनारायण शर्मा के पिता श्री चुन्नीलाल शर्मा का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। राजस्थान पत्रकार परिषद ने चुन्नीलाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से कामना की है कि वह शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
|
|
| |
पत्रकारों के लिए फिर बेकेंसी |
|
|
03/06/2010 08:07:43
राजस्थान में काम कर रहे पत्रकारों के लिए एक न्यूज चैनल बेकेंसी लेकर आया है। शीघ्र शुरू हो रहे इस न्यूज चैनल ने संवाददाता, विशेष संवाददाता, न्यूज प्रोड्यूसर, प्रोग्राम प्रोड्यूसर, वीडियो एडिटर, कैमरामैन, रिशेप्सनिस्ट, सैक्रेटेरियल स्टाफ, डेस्क एडिटर, कॉपी एडिटर, न्यूज रीडर्स, प्रोग्राम एंकर्स, स्क्रिप्ट राइटर, अनुवादक, ब्रॉडकास्ट इंजीनियर, ड्राईवर एवं सुरक्षा कर्मियों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नहीं है। आवेदन applynews@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
|
|
| |
पाक्षिक सिंधु गौरव का विमोचन |
|
|
03/06/2010 08:05:38
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में पाक्षिक समाचार पत्र सिंधु गौरव का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता सर्वोपरि है। समाचार पत्र जिम्मेदारी के साथ सच्चाई को समाज के सामने रखें। समाचार पत्र के संपादक दिलीप पारवानी हैं। समारोह की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश इंद्रसेन इसरानी ने की। सिंधु गौरव को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से बधाई।
|
|
| |
पत्रकार श्याम शर्मा सम्मानित |
|
|
03/06/2010 08:04:06
दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उदघोषक फाउंडेशन, मुंबई की ओर से सोमवार को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ को जीवन गौरव पुरस्कार दिया गया। पत्रकार श्याम शर्मा के साथ पदम मेहता और राहुल पारीक को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठजनों को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से बधाई।
|
|
| |
अजय शर्मा सहारा समय में |
|
|
26/05/2010 12:27:56
जयपुर के पत्रकार श्री अजय शर्मा ने अब सहारा समूह में ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने बुधवार को नोएडा ऑफिस में ज्वाइनिंग दे दी। बताया जा रहा है कि अजय शर्मा जयपुर में सहारा समय न्यूज चैनल का काम देखेंगे। हालांकि अभी सहारा समय न्यूज चैनल का काम अभी तक मीना शर्मा देख रही हैं, लेकिन वे लंबे अवकाश पर हैं। अजय शर्मा इससे पहले दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर, भास्कर टी.वी और ईटीवी राजस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
|
|
| |
100 रुपए में साहित्य की 10 पुस्तकें |
|
|
26/05/2010 01:57:44
बोधि प्रकाशन की ओर से पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न लेखकों की 100 रुपए में 10 पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। बोधि प्रकाशन ने पाठकों को सस्ती पुस्तकें उपलब्ध करवाने का यह पहला प्रयोग किया है। इन पुस्तकों के लिए भास्कर टी.वी. के डेस्क इंचार्ज अमित शर्मा से उनके मोबाइल नंबर 9829014088 पर संपर्क किया जा सकता है।
|
|
| |
राजस्थान प्रेस का विमोचन आज |
|
|
25/05/2010 22:03:01
नेशनल न्यूज मैग्जीन के सहयोगी प्रकाशन राजस्थान प्रेस के प्रवेशांक का गुरुवार को शाम 6.30 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में विमोचन होगा। पत्रिका के संपादक मुकेश चौधरी के अनुसार समारोह की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा करेंगे। समालोचक व कवि प्रोफेसर विजेन्द्र मुख्य अतिथि, रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक रामजीवन मीणा मुख्य वक्ता, तकनीकी शिक्षा मंत्री मुरारीलाल मीणा और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ होंगे।
|
|
| |
प्रेस क्लब में बाल अभिरुचि शिविर शुरू |
|
|
25/05/2010 22:01:58
पिंकसिटी प्रेस क्लब में बाल अभिरुचि शिविर उड़ान 2010 का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। शिविर का उदघाटन आत्माराम गुप्ता ने किया। व्यवसायी अरुण अग्रवाल समारोह में विशिष्ट अतिथि थे। क्लब महासचिव नीरज मेहरा के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर १० जून तक चलेगा। इस दौरान पत्रकारों के बच्चों को शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, पाश्चात्य नृत्य, नाटक, मेहंदी, रूपसज्जा, फोटोग्राफी, ड्राईंग, पेंटिंग, मार्शल आर्ट और बेसिक कम्प्यूटर ऩॉलेज दी जाएगी।
|
|
| |
दैनिक भास्कर ने दी वेतनवृद्धि |
|
|
25/05/2010 13:04:43
एनबीटी और जागरण के बाद दैनिक भास्कर समूह ने अपने कर्मचारियों को इन्क्रीमेंट और प्रमोशन देने का फैसला किया है। भास्कर प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के वेतन में तकरीबन 20 से 50 फीसदी तक का इजाफा किया है।
|
|
| |
खासखबर डॉट कॉम में संवाददाताओं की बेकेंसी |
|
|
25/05/2010 12:43:13
वेब जर्नलिज्म में तेजी से बढ़ रहे राष्ट्रीय स्तर के न्यूज पोर्टल खासखबर डॉट कॉम को विभिन्न मेट्रो शहरों और संभाग मुख्यालयों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। वेब पत्रकारिता में रुचि रखने वाले और पत्रकारिता को कैरियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों का अंग्रेजी और हिंदी भाषा पर कमांड होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी खासखबर डॉट कॉम पर अपना बायोडाटा ऑनलाइन कान्टेक्ट एट खासखबर डॉट कॉम पर ई-मेल कर सकते हैं।
|
|
| |
कमेटियों के पुनर्गठन पर असंतोष |
|
|
24/05/2010 21:31:38
राज्य सरकार की ओर से हाल ही पुनर्गठित की गई समितियों को लेकर पत्रकारों में असंतोष है। पत्रकारों की राजनीति करने वाले कुछ लोगों की पीड़ा यह है कि कमेटियों में उनकी उपेक्षा हुई है। जबिक कई पत्रकार संगठनों की परेशानी यह है कि इस बार कमेटियों में उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। जो लोग कमेटियों में लिए गए हैं, उनकी राय में कमेटियां का गठन बिलकुल सही तरीके से किया गया है। कमेटियों के पुनर्गठन का फार्मूला भी समझ नहीं आ रहा है। कुछ समय पहले तक तो पत्रकार संगठनों से नाम मांग कर उनके प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता था, लेकिन इस बार समाचार पत्रों को कमेटियों के गठन के लिए आधार बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बारे में ज्ञापन भी दिए गए हैं।
|
|
| |
पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार |
|
|
24/05/2010 01:43:52
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोमवार को उनके निवास पर जाकर पत्रकारों ने पत्रकार आवास आवंटन समिति गठित किए जाने पर आभार जताया। पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव नीरज मेहरा के नेतृत्व में गए करीब ५० पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इनमें पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह राठौड़, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार मौजूद थे।
|
|
| |
ललित शर्मा को ब्राह्मण रत्न सम्मान |
|
|
23/05/2010 03:17:08
दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता श्री ललित शर्मा को ब्राह्म रत्न सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। इसी समारोह में दैनिक भास्कर के ही सुरेन्द्र स्वामी को भी सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से सम्मानित पत्रकारों को हार्दिक बधाई।
|
|
| |
संजय पांडे अमर उजाला के संपादक |
|
|
22/05/2010 21:27:40
वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय को अमर उजाला चंडीगढ़ का संपादक बनाया गया है। संजय पहले भी चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं। पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय पांडे शुरुआत से ही भास्कर के साथ जुड़े रहे। मूलरूप से सतना के रहने वाले संजय पांडे की शिक्षा-दीक्षा इंदौर से हुई। जहां महू के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने एम और एमफिल किया। बाद में जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में बाबा साहब अंबेडकर इंस्टीट्यूट आ गए और यहीं से पीएचडी पूरी की। पीएचडी के बाद यहीं पर अध्यापन भी शुरू किया, लेकिन पत्रकारिता की चाहत के चलते भास्कर आ गए। भास्कर के लिए वे जयपुर, भोपाल और चंडीगढ में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संजय पांडे पहले पन्ने के विशेषज्ञ माने जाते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि अमर उजाला में एग्जीक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे यशवंत व्यास के नजदीकी होने के कारण उन्हें अमर उजाला में मौका दिया जा रहा है।
|
|
| |
पत्रकारों की चार कमेटियां घोषित |
|
|
22/05/2010 21:16:20
राज्य सरकार ने पत्रकारों से संबंधित चार कमेटियों की घोषणा कर दी है। इनमें पत्रकार आवास आवंटन समिति, वर्गीकरण सलाहकार समिति, पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष समिति और पत्रकार अधीस्वीकरण समितियां हैं।
|
|
| |
पत्रकार राठौड़ को श्रद्धांजलि |
|
|
22/05/2010 21:15:34
जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से सूचना केन्द्र सभागार में शनिवार को पत्रकार डॉ. रणवीरिसंह राठौड़ को श्रद्धांजिल दी गई। शोक सभा में शहर के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन भी रखा। राठौड़ का दो दिन पूर्व सड़क हादसे में निधन हो गया था। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार दौलतसिंह चौहान, सुरेश व्यास, दिनेश जोशी, मरुधरा पत्रकार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र भंसाली, के.डी. इसरानी, चंद्रमोहन कल्ला, अचलसिंह मेड़तिया, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आनंदराज व्यास, महापौर रामेश्वर दाधीच, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष शिवदत्तसिंह राठौड़ और पूर्व पार्षद त्रिभुवनसिंह भाटी मौजूद थे।
|
|
| |
चौथी दुनिया का राजस्थान संस्करण |
|
|
20/05/2010 11:40:51
साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया अपना राजस्थान संस्करण शीघ्र ही शुरू करने जा रहा है। श्री राकेश योगी को राजस्थान संस्करण का कोर्डिनेटर बनाया गया है। पूर्व सांसद कमल मोरारका की भागीदारी वाले इस समाचार पत्र का 20 जून को लोकार्पण होने की संभावना है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समय मांगा गया है।
|
|
| |
राजस्थान में पैर पसारेगा पंजाब केसरी |
|
|
20/05/2010 01:21:20
पंजाब केसरी अब राजस्थान में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। दो साल पहले जयपुर में पंजाब केसरी को लांच किया गया था, जहां पर अखबार की सफलता को देखते हुए अजमेर संस्करण लांच किया गया। इस संस्करण की जिम्मेदारी डायरेक्टर कम एडिटर के तौर पर आदित्य नारायण चोपड़ा खुद देखेंगे।पंजाब केसरी ने पत्रिका के साथ भी एक समझौता किया है, जिसके तहत दोनों मिलकर हरियाणा और पंजाब में पत्रिका को लांच करेंगे। इस बात की पुष्टि पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार ने हमसे बात करते हुए की और कहा कि जल्द ही हम इस समझौते के अनुसार हरियाणा और पंजाब में अखबार को लांच करने वाले हैं।
|
|
| |
छत्तीसगढ़ पहुंचा पत्रिका |
|
|
20/05/2010 01:18:10
मध्यप्रदेश में अपने पैर जमाने के बाद राजस्थान पत्रिका अब पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की ओर रुख कर रहा है। छत्तीसगढ़ लांचिंग की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मार्केटिंग और संपादकीय टीम का गठन किया जा रहा है। संपादकीय टीम की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है पत्रिका भोपाल के पूर्व संपादक गिरिराज शर्मा को। प्रबंधन ने गिरिराज शर्मा का तबादला भोपाल से रायपुर कर दिया है और वे रायपुर बैठने भी लगे हैं।सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बाद पत्रिका पंजाब की ओर अपने कदम बढ़ाएगा जहां पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी लांचिंग की योजना है। छत्तीसगढ़ लांचिंग के बाद प्रंबधन इस दिशा में कदम बढ़ाएगा। इन दोनों ही राज्य में पत्रिका और पंजाब केसरी का गठबंधन हो रहा है और पत्रिका इन राज्यों में पंजाब केसरी के साथ मिलकर अखबार निकालने की सोच रहा है।
|
|
| |
श्री प्रदीप द्विवेदी अब सुनहरा राजस्थान में |
|
|
20/05/2010 00:27:28
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप द्विवेदी ने अब सुनहरा राजस्थान में ज्वाइन कर लिया है। वे अभी तक दैनिक भास्कर में कार्यरत थे। द्विवेदी काफी समय से पत्रकारिता में हैं और भास्कर के अलवर सहित कई संस्करणों में संपादक रह चुके हैं। द्विवेदी के साथ ही श्री राजेन्द्र कासलीवाल, कुलदीप शर्मा सहित कई लोगों ने ज्वाइन किया है।
|
|
| |
सुनहरा राजस्थान का लोकार्पण |
|
|
20/05/2010 00:24:42
राजधानी जयपुर से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र सुनहरा राजस्थान का बुधवार को लोकार्पण हो गया। भूमिका मीडिया विजन के बैनर तले प्रकाशित हो रहे सुनहरे राजस्थान के संपादन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल लोढ़ा ने संभाली है। श्री लोढ़ा इससे पहले दैनिक नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, समाचार जगत और ईटीवी राजस्थान में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। यह सुनहरा राजस्थान दुनियाभऱ में रह रहे राजस्थानियों को फोकस करके निकाला जा रहा है।
|
|
| |
गिरिराज अग्रवाल को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार |
|
|
09/05/2010 21:58:21
उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दैनिक भास्कर जयपुर के विशेष संवाददाता श्री गिरिराज अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। श्री अग्रवाल राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कंज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी (केन्स) की ओर से यह पुरस्कार पिंकसिटी प्रेस क्लब में 15 मई को दिए जाएंगे। केन्स के अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा ने बताया कि अग्रवाल के अलावा श्री सुनीलसिंह सिसोदिया (जयपुर), आलोक शर्मा (जयपुर), सिकंदर पारीक (सीकर) को राज्य स्तरीय और राकेश आचार्य (बीकानेर), देवकीनंदन व्यास (जोधपुर), मधुसूदन शर्मा (झुंझुनूं) को संभाग स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई ।
|
|
| |
तहसील स्तर पर भूखंड आवंटन की मांग |
|
|
09/05/2010 21:54:26
राजस्थान पत्रकार परिषद ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ. सी.पी.जोशी, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रामलाल जाट और प्रभारी मंत्री डॉ. जितेन्द्रसिंह को ज्ञापन देकर तहसील स्तर पर पत्रकारों को भूखंड देने की मांग की है। इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष मूलचंद पेसवानी, महामंत्री मुकेश राठी और प्रदेश प्रतिनिधि प्रकाश चपलोत ने ज्ञापन भेजे हैं। पेसवानी ने बताया कि इस संबंध में जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमरसिहं राठौड़ से भी वार्ता की गई है कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप पत्रकारों की आवास समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। परिषद ने यह भी तय किया है कि सभी तहसील इकाइयां और नगरपालिका क्षेत्र के पत्रकार स्थानीय स्तर पर भूखंड आवंटन के संबंध में ज्ञापन देवें।
|
|
| |
मीडिया कर्मियों की कार्यशाला जुलाई में |
|
|
29/04/2010 07:35:18
विधानसभा रिर्पोटिंग से जुड़ी बारीकियां समझाने के उद्देश्य से मीडिया कर्मियों की जुलाई में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विधानसभा पत्रकार दीर्घा कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में यह तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ ने की। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक समाचार प्रतिष्ठानों से नाम मांगे जाएंगे। इस कार्यशाला में जयपुर से बाहर के पत्रकार भी शामिल हो सकेंगे। यह भी विचार किया जा रहा है कि विधानसभा की रिर्पोटिंग में इन पत्रकारों को ही पूरे सत्र के लिए मान्यता दी जाएगी। समिति की अगली बैठक १२ मई को होगी। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम आचार्य, मिलापचंद डांडिया, अनिल लोढ़ा, लोकपाल सेठी सहित कई लोग मौजूद थे।
|
|
| |
मीडिया कर्मियों ने सराही पब्लिक पॉलिसी वर्कशॉप |
|
|
25/04/2010 00:51:44
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी की ओर से शनिवार 24 अप्रैल 2010 को जयपुर में आयोजित पब्लिक पॉलिसी मीडिया वर्कशॉप को मीडिया कर्मियों ने काफी सराहा। मीडिया कर्मियों ने इस तरह की वर्कशॉप के नियमित आयोजन की जरूरत बताई। वर्कशॉप में मीडिया कर्मियों को पब्लिक पॉलिसी क्या हैं। ये बनती कैसे हैं। एक अच्छी पॉलिसी बनाने के सिद्धांत क्या हैं और पॉलिसी का क्रिटिकल एनालिसिस कैसे किया जा सकता है। आंकड़ों का एनालिसिस कैसे करें और उनसे किस तरह बड़े मुद्दे खड़े किए जा सकते हैं। इस बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने अपने अनुभव और कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को भी शेयर किया। वर्कशॉप का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने किया। पूर्व मुख्य सचिव एम.एल. मेहता, वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डांडिया, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी.एल.बजाज, सेंटर फॉर सिविल सोसायटी के अध्यक्ष पार्थ जे. शाह, फ्रेडिक नाउमन स्टिफंग फर डि फ्राइहाइट की कोर्डिनेशन एक्जीक्यूटिव नूपुर हसीजा, सेंटर फॉर सिविल सोसायटी के कैंपेन एसोसिएट अमित चंद्रा ने पब्लिक पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। वर्कशॉप में भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, सीकर और जयपुर के प्रमुख पत्र पत्रिकाओं के पत्रकारों ने भाग लिया। बाद में उन्हें सेंटर फॉर सिविल सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
|
|
| |
रोशनलाल शर्मा अब पंजाब केसरी में |
|
|
25/04/2010 00:51:09
पत्रकार रोशनलाल शर्मा ने अब स्वयं को सांध्य दैनिक हवामहल टाइम्स से अलग कर लिया है। रोशनलाल अब पंजाब केसरी में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे दैनिक महका भारत में और कंरट ज्वाला में काम कर चुके हैं।
|
|
| |
आनंद व विश्वनाथ को ग्राम गदर पुरस्कार |
|
|
19/04/2010 12:13:48
नई दुनिया के जयपुर ब्यूरो में कार्यरत संवाददाता आनंद चौधरी और राजस्थान पत्रिका के चूरू संस्करण के संवाददाता विश्वनाथ सैनी को वर्ष २००९ के ग्राम गदर पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चुना गया है। कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) की ओर से विकासात्मक और ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए आठ साल से यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
|
|
| |
श्री विनोद पुरोहित पत्रिका में भोपाल संपादक |
|
|
04/04/2010 01:41:52
पत्रकार श्री विनोद पुरोहित अब राजस्थान पत्रिका में भोपाल के स्थानीय संपादक होंगे। पुरोहित काफी समय से दैनिक भास्कर में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही उन्होंने दैनिक भास्कर जयपुर से छोड़कर राजस्थान पत्रिका ग्रुप ज्वाइन किया है।
|
|
| |
पब्लिक पॉलिसी मीडिया वर्कशॉप 24 को |
|
|
30/03/2010 22:15:51
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस) नईदिल्ली की ओर से पत्रकारों के लिए 24 अप्रैल शनिवार को पब्लिक पॉलिसी पर एक दिवसीय मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। पूरे दिनभर चलने वाली इस मीडिया वर्कशॉप में शाम को पत्रकारों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इस मीडिया वर्कशॉप के लिए दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता श्री गिरिराज अग्रवाल को लोकल कॉर्डिनेटर बनाया गया है। इस मीडिया वर्कशॉप में चुनिंदा पत्रकारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए सीसीएस की वेबसाइट www.ccsindia.org पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है, अथवा श्री गिरिराज अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।
|
|
| |
वीरेन्द्रसिंह राठौड़ तीसरी बार अध्यक्ष बने |
|
|
28/03/2010 22:13:57
पिंकसिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में श्री वीरेन्द्रसिंह राठौड़ तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। राठौड़ ने श्री एल.एल. शर्मा को छह वोटों से हराया। राठौड़ को कुल 204 वोट मिले। जबकि श्री किशोर शर्मा 161 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष के दो पदों पर संयोग जैन और संतोष कुमार शर्मा को विजयी घोषित किया गया। महासचिव के पद पर भास्कर टी.वी. के नीरज मेहरा और कोषाध्यक्ष पद पर राहुल जैमन चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्य पारीक, राधारमण शर्मा, मिथलेश जैमिनी, मुकेश पारीक, वसीम अकरम, कानाराम कड़वा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, तरुण के. जैन, सुनीता जैन और अनीता शर्मा को चुना गया है।
|
|
| |
अमरसिंह राठौड़ को मीडिया एक्सीलेंसी अवार्ड |
|
|
28/03/2010 13:55:23
राजस्थान के सूचना एवं जन संपर्क निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ को मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मीडिया फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशियल क्नट्रीब्यूशन मीडिया सपोर्ट एक्सीलेंसी अवार्ड दिया गया है। दिल्ली के फिक्की ऑडिटोरियम में केन्द्रीय समाज कल्याण मंत्री मंगतराम सिंघल ने यह पुरस्कार भेंट किया। एक्सीलेंसी अवार्ड के लिए राठौड़ को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
हरीश मलिक का तबादला ग्वालियर |
|
|
26/03/2010 21:40:50
राजस्थान पत्रिका प्रबंधन ने श्री हरीश मलिक का तबादला ग्वालियर में स्थानीय संपादक के पद पर कर दिया है। मलिक इससे पहले जयपुर में चीफ रिपोर्टर का काम देख रहे थे। मलिक को नई पारी के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
वेतन बोर्ड ने सुनीं पत्रकारों की समस्याएं |
|
|
14/03/2010 21:29:34
पत्रकारों और समाचार पत्र कर्मियों के लिए गठित जस्टिस जी.आर.मजीठिया की अध्यक्षता वाले वेज बोर्ड ने 13 और 14 मार्च को जयपुर में पत्रकारों, समाचार पत्र कर्मियों, पत्रकार संगठनों और अखबार मालिकों का पक्ष सुना। इस दौरान राजस्थान पत्रकार परिषद, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, समाचार पत्र कर्मचारी महासंघ जयपुर, दैनिक नवज्योति श्रमिक संघ अजमेर, दैनिक नवज्योति कर्मचारी संघ कोटा सहित कई संगठनों ने अपनी समस्याएं बताईं। इनमें राजस्थान पत्रकार परिषद के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने पत्रकारों को एलटीसी की सुविधा, सोर्स, एंटरटेनमेंट फंड तथा साल में एक बार रिफ्रेशर कोर्स कराए जाने का सुझाव दिया। परिषद ने बढ़ती महंगाई और मौजूदा हालात को देखते हुए पत्रकारों तथा समाचार पत्र कर्मियों के वेतनमान में कम से कम 50 प्रतिशत वृद्धि करने की भी मांग की है।
|
|
| |
पत्रकारों की आवास समस्या का समाधान शीघ्र |
|
|
11/03/2010 20:49:00
राजधानी जयपुर में पिछले छह साल से भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे पत्रकारों की आवास समस्या का समाधान अब शीघ्र ही होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में बार-बार चुनाव आचार संहिता लगने के कारण वे पत्रकारों के लिए कुछ नहीं कर पाए थे। अब पत्रकारों की कमेटी के माध्यम से इस समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के लिए नगरपालिका स्तर पर आवास उपलब्ध कराए जाने की योजना को भी प्रभावी ढंग से लागू करने की मंशा जताई। मुख्यमंत्री से अनौपचारिक चर्चा में राजस्थान पत्रकार परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एल.एल.शर्मा और अन्य पत्रकार साथियों ने आवास समस्या के समाधान की मांग की थी।
|
|
| |
पत्रकार परिषद की दो मांगें सरकार ने मानी |
|
|
11/03/2010 20:47:48
राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से पत्रकार आवास योजना को नगरपालिका स्तर पर लागू करने और आर्थिक मंदी से प्रभावित लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विज्ञापन दरें बढ़ाये जाने संबंधी मांगें सरकार ने मान ली हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में ये दोनों घोषणाएं की हैं। राजस्थान पत्रकार परिषद ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार परिषद ने १६ अगस्त, २००९ को वार्षिक अधिवेशन में आवास योजना को नगरपालिका स्तर तक लागू करने की मांग की थी। उसके परिषद की ओर से पत्रकार आवास योजना एवं लघु तथा मध्यम समाचार पत्रों की विज्ञापन दरें बढ़ाने के लिए ज्ञापन भी दिए गए थे।
|
|
| |
पत्रकार दीर्घा मंत्रणा समिति गठित |
|
|
11/03/2010 20:35:00
राजस्थान विधानसभा की पत्रकार दीर्घा मंत्रणा समिति का गठन किया है। तेरहवीं विधानसभा के लिए गठित समिति में श्री आशुतोष शर्मा, त्रिभुवन, एल.एल. शर्मा, जसवंतसिंह राठी, जगदीश शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, अनिल माथुर, सन्नी सेबेस्टियन, उर्वशी देवरावल को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा समिति में श्री प्रवीणचंद्र छाबड़ा, श्याम आचार्य, मिलापचंद डांडिया, लोकपाल सेठी, सुरेश पारीक, नरेन्द्र शर्मा, राजीव जैन, नारायण बारेठ, वीरेन्द्रसिंह राठौड़, अनिल लोढ़ा, बृजेश शर्मा, गोपाल गीतेश, पी.पी. भारती, हर्षा कुमारी सिंह और प्रज्ञा पालीवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
|
|
| |
राजस्थान पत्रिका में फेरबदल |
|
|
11/03/2010 20:33:55
राजस्थान पत्रिका प्रबंधन ने संपादकीय विभाग में कुछ फेरबदल किए हैं। इनमें डिप्टी न्यूज एडीटर श्री जिनेश जैन को बीकानेर में स्थानीय संपादक बनाकर भेजा गया है। अजमेर में चीफ रिपोर्टर श्री रमेश को श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर के स्थानीय संपादक श्री शिवभानसिंह को अलवर में स्थानीय संपादक बनाकर भेजा गया है। अलवर के स्थानीय संपादक श्री संदीप माथुर को दिल्ली ब्यूरो में स्थानांतरित किया गया है। पत्रिका अलवर में उप संपादक कनिष्क ने पत्रिका छोड़कर अब पंजाब केसरी ज्वाइन कर लिया है।
|
|
| |
पत्रकार वेज बोर्ड 13;14 को जयपुर में |
|
|
08/03/2010 20:25:12
श्रमजीवी पत्रकारों और समाचार पत्र कर्मचारियों के वेतन-भत्तों की सिफारिशों के लिए गठित राष्ट्रीय वेतन बोर्ड 13 और 14 मार्च को जयपुर में सुनवाई करेगा। श्रम विभाग के अनुसार न्यायमूर्ति जी.आर. मजीठिया की अध्यक्षता में आने वाला वेज बोर्ड शांति नगर हसनपुरा स्थित श्रम कार्यालय में सुबह 11 से 2 और दोपहर 3 से 5 बजे तक सुनवाई करेगा। वेज बोर्ड सुबह पत्रकारों, पत्रकार संगठनों, समाचार पत्र कर्मचारियों और समाचार पत्र कर्मचारी संगठनों के सुझाव लेगा। दोपहर बाद बोर्ड समाचार पत्र मालिकों, संगठनों और नियोजकों से उनके सुझाव लेगा।
|
|
| |
पत्रकारों की मेडीक्लेम योजना लागू |
|
|
22/02/2010 21:36:31
सरकार ने अधीस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मेडीक्लेम बीमा योजना लागू कर दी है। इसमें पत्रकार खुद, पत्नी और 21 साल से कम के दो बच्चे शामिल होंगे। पत्रकार को एक लाख रुपए की मेडिक्लेम पॉलिसी के लिए 4000 रुपए प्रीमियम और 500 रुपए दुर्घटना बीमा के जमा करवाने होंगे। प्रीमियम की बाकी राशि पत्रकार कल्याण कोष से दी जाएगी। प्रसव एवं नवजात शिशु के मामले में 20000 रुपए का लाभ देय होगा।
|
|
| |
हरेन्द्र बगवाड़ा ईटीवी में |
|
|
22/02/2010 21:24:40
वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्र बगवाड़ा ने ईटीवी राजस्थान में ज्वाइन कर लिया है। बगवाड़ा इससे पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर रहे थे। हाल ही उन्होंने राजस्थान पत्रिका में दिल्ली ब्यूरो रहते हुए इस्तीफा दे दिया था। बगवाड़ा को नई पारी के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
श्याम शर्मा का तबादला जयपुर |
|
|
18/02/2010 21:19:42
दैनिक भास्कर में अलवर संस्करण के संपादकीय प्रभारी श्री श्याम शर्मा का तबादला अब जयपुर कर दिया गया है। अलवर में श्री प्रदीप भटनागर को संपादकीय प्रभारी बनाया गया है।
|
|
| |
यशवंत व्यास का भास्कर से इस्तीफा |
|
|
18/02/2010 21:18:15
वरिष्ठ पत्रकार श्री यशवंत व्यास ने दैनिक भास्कर समूह से इस्तीफा दे दिया है। श्री व्यास भास्कर समूह की पत्रिका अहा जिंदगी के संपादक थे। व्यास इससे पहले दैनिक नवज्योति समेत कई समाचार पत्र-पत्रिकाओं में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
|
|
| |
इंदु शेखर पंचोली का इस्तीफा |
|
|
18/02/2010 21:17:07
वरिष्ठ पत्रकार श्री इंदु शेखर पंचोली ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पंचोली भास्कर में अजमेर, कोटा संस्करणों के प्रभारी रह चुके थे। इससे पहले वे दैनिक नवज्योति में भी सेवाएं दे चुके हैं।
|
|
| |
नेहा खंडेलवाल ने भास्कर छोड़ा |
|
|
16/02/2010 03:47:36
दैनिक भास्कर में वाणिज्यिक डेस्क पर काम कर रही युवा पत्रकार कुमारी नेहा खंडेलवाल ने नौकरी छोड़ दी है। नेहा खंडेलवाल एमिटी यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विषय में लेक्चरर हो गई हैं। नई पारी के लिए नेहा खंडेलवाल को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
अनिल लोढ़ा की ईटीवी से विदाई |
|
|
16/02/2010 03:44:36
वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल लोढ़ा ने ईटीवी चैनल छोड़ दिया है। सोमवार 15 फरवरी को उन्हें ईटीवी परिवार की ओर से विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान उनकी सेवाओं को काफी सराहा गया। श्री लोढ़ा अब अपना अखबार सुनहरा राजस्थान शुरू कर रहे हैं। इससे पहले लोढ़ा नवभारत टाइम्स, समाचार जगत, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
|
|
| |
गिरिराज अग्रवाल का अध्यक्ष पद से इस्तीफा |
|
|
14/02/2010 02:32:25
राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पद गिरिराज अग्रवाल ने छोड़ दिया है। अग्रवाल का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यकारिणी जल्दी ही करेगी। अग्रवाल दैनिक भास्कर में हैं।
|
|
| |
चार पत्रकारों को दरड़ा स्मृति पुरस्कार |
|
|
08/02/2010 21:00:03
राजस्थान के चार पत्रकारों को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में 11 फरवरी को जवाहरलाल दरड़ा स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राजस्थान पत्रिका के बाबूलाल टांक, नई दुनिया के आनंद चौधरी, राजस्थान पत्रिका सीकर के इम्तयाज भाटी और दूरदर्शन के वीरेन्द्र परिहार हैं। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में खोजपूर्ण पत्रकारिता के लिए 11000 रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल प्रभा राव और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर चार वरिष्ठ पत्रकारों संजीव श्रीवास्तव, अनिल लोढ़ा, डॉ. मनोहर प्रभाकर और राजेन्द्र कुमार अजेय को अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई।
|
|
| |
अनिल लोढ़ा ने ईटीवी छोड़ा |
|
|
06/02/2010 21:55:30
वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल लोढ़ा ने ईटीवी छोड़ दिया है। वे ईटीवी से त्यागपत्र दे चुके हैं। श्री लोढ़ा नया समाचार पत्र शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने ऑफिस के लिए जगह ले ली है। उनका समाचार पत्र जल्दी ही शुरू होने वाला है। श्री लोढ़ा इससे पहले नवभारत टाइम्स, समाचार जगत, दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं।
|
|
| |
हरिओम गर्ग शुरू करेंगे अपना अखबार |
|
|
06/02/2010 21:54:15
पत्रकार श्री हरिओम गर्ग बीकानेर शहर से अपना सायंकालीन समाचार पत्र शुरू करने की तैयारी में हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनका अखबार इसी महीने शुरू हो जाएगा। गर्ग लंबे समय से बीकानेर में पंजाब केसरी का काम देख रहे हैं। वे राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी हैं।
|
|
| |
स्नेहा नवज्योति में |
|
|
03/02/2010 11:43:53
जोधपुर की युवा पत्रकार स्नेहा डोयल ने दैनिक नवज्योति ज्वाइन कर लिया है. स्नेहा इससे पहले राजस्थान पत्रिका जोधपुर में रिपोर्टर थी और जस्ट जोधपुर में रिपोर्टिंग कर रही थी. उन्होंने कुछ समय पहले पत्रिका छोड़ दिया था.
|
|
| |
बगवाड़ा का इस्तीफा मंजूर |
|
|
24/01/2010 00:03:17
वरिष्ठ पत्रकार श्री हरेन्द्र बगवाड़ा का इस्तीफा पत्रिका प्रबंधन ने मंजूर कर लिया है। बगवाड़ा ने राजस्थान पत्रिका के दिल्ली ब्यूरो पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले पत्रिका प्रबंधन उनका इस्तीफा मंजूर करने के बजाय उनसे सेवा में बने रहने का आग्रह कर रहा था। बगवाड़ा अब निजी व्यवसाय करने की तैयारी में हैं।
|
|
| |
सोम साहू ने राजस्थान पत्रिका में ज्वाइन किया |
|
|
10/01/2010 11:27:57
उत्तर प्रदेश के लीडिंग न्यूज पेपर अमर उजाला छोड़कर आए पत्रकार सोम साहू ने राजस्थान पत्रिका में ज्वाइन कर लिया है। साहू अमर उजाला में प्रथम पृष्ठ पर काम कर रहे थे। उन्हें यहां भी डेस्क पर काम दिया गया है। साहू को नई पारी के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
दरड़ा पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां मांगी |
|
|
09/01/2010 11:07:22
जवाहरलाल दरड़ा स्मृति ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह समारोह फरवरी में पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में आयोजित होगा। इस बार यह पुरस्कार चार सालों 2005-06, 2006-07, 2007-08 और 2008-09 के लिए दिए जाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं विकास से संबंधित रचनात्मक एवं तथ्यात्मक समाचार, विशेष रिपोर्ताज के माध्यम से पत्रकारिता करने वाले पत्रकार 20 जनवरी 2010 तक अपनी प्रविष्टयां पिंकसिटी प्रेस क्लब, 54, नारायणसिंह सर्किल, टोंक रोड़ जयपुर के पते पर भेज सकते हैं। इन वर्षों के लिए प्रविष्टि में 1 जुलाई से 30 जून तक प्रकाशित हुए समाचारों को शामिल किया जाएगा। लोकमत समाचार पत्र समूह की ओर से इस पुरस्कार में 11000 रुपए की राशि, श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।
|
|
| |
डी.सी. जैन ने नवज्योति छोड़ी, पंजाब केसरी में ज्वाइन किया |
|
|
09/01/2010 11:06:06
युवा पत्रकार डी.सी.जैन ने दैनिक नवज्योति से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने जयपुर से प्रकाशित पंजाब केसरी में ज्वाइन किया है। जैन इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक करंट ज्वाला, महका भारत सहित कई समाचार पत्रों में सेवाएं दे चुके हैं।
|
|
| |
वाणी और टीना का इस्तीफा |
|
|
08/01/2010 00:02:06
कार्टूनिस्ट जगदीश वाणी और युवा पत्रकार टीना सुराना ने राजस्थान पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है। पत्रिका प्रबंधन ने पिछले दिनों टीना सुराणा का तबादला अजमेर और जगदीश वाणी का तबादला इंदौर कर दिया था। टीना सुराणा इससे अभी तक पत्रिका समूह के दैनिक डेली न्यूज में काम कर रही थी। टीना और वाणी इससे पहले दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं।
|
|
| |
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को भी मिलेगी सहायता |
|
|
07/01/2010 00:05:46
गंभीर बीमारी में इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम कर रहे पत्रकार साथियों को भी पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से सहायता दी जा सकेगी। इसके लिए सरकार ने नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत अब संवाद के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर १५ प्रतिशत कमीशन काटा जाएगा। इसमें से एक प्रतिशत राशि पत्रकार-साहित्यकार कल्याण कोष में जमा होगी। राजस्थान पत्रकार परिषद ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा और निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
|
|
| |
अधीस्वीकृत पत्रकारों की मेडीक्लेम पॉलिसी मंजूर |
|
|
07/01/2010 00:04:25
राज्य मंत्रिमंडल ने अधीस्वीकृत पत्रकारों की मेडी क्लेम पॉलिसी पर बुधवार को मुहर लगा दी। इस पॉलिसी के तहत अधीस्वीकृत पत्रकारों, उनके दो बच्चों और माता-पिता को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें पत्रकारों को इनडोर और आउटडोर दोनों की सुविधा मिलेगी। बीमा कंपनियों से दावा राशि लेने के लिए पत्रकारों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, इसके लिए डीपीआर में अलग से प्रकोष्ठ भी खुलेगा। यह पॉलिसी जल्दी ही लागू होने की संभावना है। राजस्थान पत्रकार परिषद ने पिछले माह ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीमा पॉलिसी सहित बजट घोषणाओं को शीघ्र लागू करने की मांग की थी। बीमा पॉलिसी लागू करने के लिए पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा और डीपीआर निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया है।
|
|
| |
विमलेश शर्मा पंजाब केसरी में |
|
|
06/01/2010 11:30:20
पत्रकार विमलेश शर्मा ने पंजाब केसरी जयपुर में ब्यूरो चीफ के पद पर ज्वाइन कर लिया है। वे मुख्य संवाददाता का भी काम देखेंगे। विमलेश शर्मा अभी तक राजस्थान पत्रिका में काम कर रहे थे। हाल ही उन्होंने राजस्थान पत्रिका से इस्तीफा दिया है। इससे पहले वे महानगर टाइम्स, दैनिक भास्कर, जागरण सहित कई समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं।
|
|
| |
खंडेलवाल को राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार |
|
|
04/01/2010 22:03:33
राजस्थान पत्रिका ने अपने सालाना कार्यक्रम के तहत स्टेट ब्यूरो के श्री सत्यनारायण खंडेलवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया है। श्रेष्ठ शाखा अभियान पुरस्कार इंदौर के प्रदीप जोशी और उनकी टीम को, श्रेष्ठ ब्यूरो अभियान पुरस्कार भरतपुर ब्यूरो के धीतेन्द्र कुमार, श्रेष्ठ ओपिनियन पुरस्कार महेश ओझा, श्रेष्ठ व्यंग्य चित्र पुरस्कार इंदौर के आशुतोष द्विवेदी, श्रेष्ठ ग्राफिक्स ले आउट पुरस्कार भोपाल के आलोक मिश्रा व उनकी टीम, श्रेष्ठ फोटोग्राफ्स में भीलवाड़ा के पंकज त्रिपाठी, श्रेष्ठ स्पेशल कवरेज का पहला पुरस्कार जयपुर शहर संस्करण में हरीश मलिक व उनकी टीम को दिया गया है। श्रेष्ठ भागीदारी के साल में ३३ पुरस्कार लेने पर जयपुर सिटी प्रभारी राजीव तिवारी को प्रथम, २७ पुरस्कार लेने के लिए इंदौर के अरुण चौहान को द्वितीय, २५ पुरस्कार जीतने के लिए भोपाल के गिरिराज शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके साथ ही एक्सक्लूसिव स्टोरी श्रेणी का पुरस्कार चौमूं के जितेन्द्र रांगेय को द्वितीय, कोटा के राजेश त्रिपाठी को तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। संस्करण अभियान श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार डेली न्यूज के अरविंद शक्तावत, तृतीय पुरस्कार सुनीलसिंह सिसोदिया, ले आउट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार उदयपुर के मनीष चौहान व आकांक्षा राव को और तृतीय पुरस्कार जयपुर के ताराप्रकाश शर्मा, ब्यूरो अभियान श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार बूंदी के आशीष जैन, तृतीय पुरस्कार जालोर के प्रदीपसिंह बीदावत, ह्यूमन स्टोरी वर्ग का द्वितीय पुरस्कार बाड़मेर के रतन दवे, तृतीय पुरस्कार कोटा के प्रमोद मेवाड़ा, फोटोग्राफ वर्ग का द्वितीय श्रेणी पुरस्कार जयपुर के गिरधारी पालीवाल, व्यंग्य चित्र के लिए द्वतीय पुरस्कार कोटा के सुरेन्द्र वर्मा और तृतीय पुरस्कार भोपाल के शिरीष श्रीवास्तव, स्पेशल कवरेज का द्वितीय पुरस्कार इंदौर की ऋतु मिश्रा, नेहा जोशी, नूपुर दीक्षित, कविता जगताप, मनीष व्यास व प्रमोद जैन की टीम, तृतीय पुरस्कार जयपुर के निरंजन कंजोलिया, प्रकाश कुमावत, हनुमान शर्मा, उमेश शर्मा, राजीव जैन, वर्षा पारीक, तसमीन खान और गौरव मयंक की टीम को मिला है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पत्रकार साथियों को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
राजस्थान पत्रिका ने बांटे पत्रकारिता पुरस्कार |
|
|
04/01/2010 09:54:53
जयपुर । 'देश में आम आदमी की सरकार है पर न तो आम आदमी और न ही सरकार दिखाई देती है। आजादी के 62 साल बाद भी देश के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। न शुद्ध पानी है और न ही समय पर बिजली। हिन्द समाचार पत्र समूह के प्रधान सम्पादक विजय चौपड़ा ने यह बात सोमवार को यहां आयोजित पं. झाबरमल्ल शर्मा व्याख्यान माला एवं पत्रिका समूह सृजनात्मक साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह कही। पत्रिका समूह एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल की ओर से यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विजय चौपड़ा ने अपने धाराप्रवाह व्याख्यान में कहा कि देश की हालत आज अच्छी नहीं है। जनता को सस्ती चिकित्सा सुविधा, शुद्ध पेयजल, समय पर बिजली और सस्ते स्कूल हमारी सरकारें देने में विफल रही हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार में स्थिति और ज्यादा खराब है। राजनीतिक पार्टियां भाईभतीजावाद फैला रही हैं। चौपड़ा ने तालियों के बीच कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से सिर्फ मीडिया और न्यायपालिका ही अपना फर्ज निभा रहे हैं। बाकी स्तम्भ आम आदमी को राहत नहीं दे रहे। पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी ने कहा कि देश में पत्रकारिता की पहचान मिशन के रूप में ही हुई है, पर आज यह व्यवसाय का रूप लेता जा रही है। ऐसे माहौल में भी पत्रिका ने इस मिशन की ताकत को पूरे देश में प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को व्यवसाय के रूप में देखेंगे तो मीडिया को समझ ही नहीं पाएंगे। पाठक आपकी खबर पर कितना अनुसरण कर रहा है, इसी पर हमारी सफलता निर्भर करती है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, नोएडा के निदेशक अशोक टण्डन ने कहा कि आज के पत्रकारिता के दौर में दो समाचार समूह ही अच्छे आदर्शों पर चल रहे हैं उसमें पत्रिका व हिन्द समाचार समूह शामिल हैं। दोनों ही समूह पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान चौपड़ा ने पत्रिका समूह के सृजनात्मक साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कार भी वितरित किए। कहानी वर्ग में शोभा नारायण व शरद उपाध्याय और कविता वर्ग में अखिलेश तिवारी व मीठेश निर्मोही को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही विभिन्न वर्गों में पत्रकारिता पुरस्कार भी बांटे गए। कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन, पत्रकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व गुलाब कोठारी ने विजय चौपड़ा का शॉल औढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में आभार राजस्थान पत्रिका के डिप्टी एडीटर सुकुमार वर्मा ने किया।
|
|
| |
विक्रम जागरवाल बीकानेर के जिलाध्यक्ष |
|
|
29/12/2009 11:47:37
राजस्थान पत्रकार परिषद की बीकानेर इकाई के रविवार को हुए चुनाव में श्री विक्रम जागरवाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। जागरवाल सांध्य दैनिक न्यूज कॉस्ट से जुड़े हुए हैं। इनके साथ ही प्रदेश प्रतिनिधि के लिए श्री हरिओम गर्ग का चयन किया गया। गर्ग परिषद के मौजूदा जिलाध्यक्ष रहे हैं और कई साल से पंजाब केसरी समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
|
|
| |
घोषित पुरस्कारों के वितरण की मांग |
|
|
23/12/2009 21:02:46
राजस्थान पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पिछले साल सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से घोषित किए गए पुरस्कारों का वितरण करवाने की मांग की है। परिषद की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री और विभागीय निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि विभाग ने पिछले साल अक्टूबर में नंदकिशोर पारीक पत्रकारिता पुरस्कार, बिशनसिंह शेखावत फोटो पत्रकारिता पुरस्कार, पन्नाधाय महिला पत्रकारिता पुरस्कार, बिशनसिंह शेखावत ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार और जनसंपर्क सेवा पुरस्कार घोषित किए थे। बाद में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण इन पुरस्कारों का वितरण नहीं हो सका था। अब एक साल व्यतीत होने को है, इसलिए इन पुरस्कारों का वितरण करवाया जाए।
|
|
| |
तीन पर्यटन पत्रकार सम्मानित |
|
|
22/12/2009 23:51:13
जयपुर में मंगलवार को पर्यटन से जुड़ी खोजपरक खबरों के माध्यम से पर्यटकों की समस्याओं को उजागर करने पर तीन युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें दैनिक भास्कर के श्री महेश शर्मा, राजस्थान पत्रिका के श्री राकेश शर्मा और दैनिक नवज्योति के श्री अभय जोशी हैं। ट्यूरिज्म वेलफेयर सोसायटी, ट्यूरिस्ट गाइड एसोसिएशन और ऑल राजस्थान ट्यूरिस्ट ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में पर्यटन राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से सम्मानित तीनों युवा पत्रकारों को हार्दिक बधाई। जयपुर में मंगलवार को पर्यटन से जुड़ी खोजपरक खबरों के माध्यम से पर्यटकों की समस्याओं को उजागर करने पर तीन युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें दैनिक भास्कर के श्री महेश शर्मा, राजस्थान पत्रिका के श्री राकेश शर्मा और दैनिक नवज्योति के श्री अभय जोशी हैं। ट्यूरिज्म वेलफेयर सोसायटी, ट्यूरिस्ट गाइड एसोसिएशन और ऑल राजस्थान ट्यूरिस्ट ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में पर्यटन राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से सम्मानित तीनों युवा पत्रकारों को हार्दिक बधाई।
|
|
| |
युवा पत्रकार टीना सुराणा का तबादला अजमेर |
|
|
22/12/2009 11:36:36
जयपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र डेली न्यूज की युवा पत्रकार टीना सुराणा का तबादला अजमेर कर दिया गया है। हालांकि डेली न्यूज का अजमेर में कार्यालय नहीं है और न ही वहां से संस्करण प्रकाशित होता है, लेकिन बताया जा रहा है टीना वहां ब्यूरो कार्यालय में काम करेंगी। टीना सुराणा इससे पहले राजस्थान पत्रिका और दैनिक भास्कर में भी काम कर चुकी हैं।
|
|
| |
पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां मांगी |
|
|
22/12/2009 00:07:53
उपभोक्ता संस्था केन्स ने उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। केन्स के अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा के अनुसार केन्स की ओर से पत्रकारों को ग्यारह पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें एक राष्ट्र स्तरीय, तीन राज्य स्तरीय और सात संभाग स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय पुरस्कार में 11000 रुपए, राज्य स्तरीय पुरस्कार 5000 व 3000 और संभाग स्तरीय पुरस्कारों में 1000 वर्ष 2009 में प्रकाशित समाचारों, लेखों की प्रविष्टियां 28 फरवरी तक संस्था कार्यालय 21 गंगवाल पार्क, जे.के. लॉन अस्पताल के पास जे.एल.एन. मार्ग के पते पर भेजी जा सकती हैं।
|
|
| |
राजस्थान पत्रिका के पत्रकारों को मिलेंगे पुरस्कार |
|
|
20/12/2009 00:19:51
समान बचपन अभियान की ओर से राजस्थान पत्रिका के कई पत्रकारों को राज्य प्रिंट मीडिया पुरस्कार-2009 के लिए चुना गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह पुरस्कार ईटीवी के आलोक शर्मा को दिया जाएगा। राजस्थान पत्रिका के अन्य पत्रकारों में नागौर के अमरपालसिंह वर्मा को शिक्षा में समान अवसरों की हकीकत को उजागर करने वाली समाचार शृंखला के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50000 रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य लोगों में उदयपुर के आनंद शर्मा, प्रतापगढ़ के रत्नेष दमामी, राजसमंद के परेश कौशिक, बांसवाड़ा के वरुण भट्ट, सिरोही के कमलेश पुरोहित और डूंगरपुर के मिलन शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन सभी को विशेष पुरस्कार के रूप में 20000-20000 रुपए और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। पुरस्कार के लिए चयनित सभी पत्रकार साथियों को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
जिलाध्यक्ष पेसवानी का अभिनंदन |
|
|
17/12/2009 11:29:05
राजस्थान पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष मूलचंद पेसवानी का भीलवाड़ा के शाहपुरा स्थित प्रेस क्लब सभागार में सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। संचिना कला संस्थान शाहपुरा की ओर से इस अवसर पर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में साहित्य सृजन कला संगम के अध्यक्ष जयदेव जोशी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विष्णुदत्त शर्मा और सेवा भारती के जिलाध्यक्ष परमानंद कुमावत अतिथि के रूप में मौजूद थे।
|
|
| |
श्री यशवंत व्यास को तिलक-जोशी लोकतंत्र सम्मान |
|
|
16/12/2009 21:45:46
दैनिक भास्कर समूह की प्रतिष्ठित मैग्जीन अहा जिंदगी के प्रधान संपादक श्री यशवंत व्यास को तिलक-जोशी लोकतंत्र सम्मान दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के उपलक्ष्य में बीकानेर की मुक्ति संस्था की ओर से 24 दिसंबर को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 5001 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र और शॉल प्रदान किया जाएंगे। इससे पहले श्री व्यास बिहारी पुरस्कार, राष्ट्रीय जर्नलिज्म फैलोशिप सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। तिलक-जोशी सम्मान के लिए श्री व्यास को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर भी होंगे हाईटेक |
|
|
12/12/2009 12:21:11
दैनिक भास्कर के बाद अब राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर भी जल्दी हाईटेक होंगे। भास्कर की तरह उन्हें भी बहुत जल्दी लेपटॉप दिए जाएंगे जिससे वे भी मौके से ही सीधे रिपोर्ट फाइल कर सकें। इसके लिए पत्रिका प्रबंधन इन दिनों इंटीग्रेटेड एडीटोरियल सिस्टम को वेब आधारित करने में जुटा है। इस संबंध में दो-तीन प्रजंटेशन भी हो चुके हैं। पत्रिका की रणनीति अब इंटरनेट से जुड़े युवा पाठकों को अपने साथ जोड़ने की है।
|
|
| |
हरेन्द्र बगवाड़ा ने दिया इस्तीफा |
|
|
12/12/2009 12:18:50
राजस्थान पत्रिका में दिल्ली ब्यूरो का काम देख रहे श्री हरेन्द्र बगवाड़ा ने पत्रिका प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। इस्तीफा देने की वजह बगवाड़ा को वापस जयपुर नहीं बुलाना बताई जा रही है। दिल्ली तबादला करने के कारण पंकज मुकाती पहले ही संस्थान छोड़ चुके हैं। इधर, हुबली तबादला हो जाने की वजह से श्री विमलेश शर्मा ने भी पत्रिका संस्थान छोड़ दिया है।
|
|
| |
चार फोटो पत्रकार सम्मानित |
|
|
05/12/2009 20:26:29
राजधानी जयपुर के चार जर्नलिस्ट शहजाद खान (राजस्थान पत्रिका), रणधीरसिंह निरंजन चौहान (दैनिक भास्कर) और पदम सैनी (डीएनए) का शनिवार को यहां माली-सैनी महासभा पंचायत संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अशोक परनामी, संस्था अध्यक्ष सूरजमल सैनी और समाजसेवी मोहनलाल ने इन फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सभी फोटो पत्रकारों को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
भूखंडों का मामला टलने से पत्रकारों में असंतोष |
|
|
04/12/2009 12:21:07
राज्य के पत्रकारों के भूखंडों के आवंटन का मामला राज्य स्तरीय समिति के नाम पर टलने से युवा पत्रकारों में असंतोष व्याप्त है। इन पत्रकारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर भूखंड आवंटन का मामला शीघ्र निबटाने और समिति उन पत्रकारों को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है, जिन्हें अभी तक भूखंड नहीं मिले हैं। पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य योगेश शर्मा और यूथ जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा है कि समिति में ज्यादातर उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है जो खुद अखबार मालिक हैं अथवा जो पत्रकारों की आवास समस्या को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। पिछली सरकार में भी इन्हीं लोगों ने आवास समिति में होते हुए मामले को उलझाए रखा था। जो समिति बनाई गई है, उससे ऐसा लगता है कि वंचित पत्रकारों को भूखंडों के लिए अभी एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए इस समिति को भूखंडों का मामला निबटाने के लिए समय सीमा तय करनी चाहिए।
|
|
| |
पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित |
|
|
03/12/2009 12:12:29
राज्य सरकार ने गुरुवार 3 दिसंबर को एक आदेश जारी करके पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित की है। यह समिति पत्रकारों, समाचार पत्र संघों और संगठनों की समस्याओं, सुविधाओं और अन्य मांगों को लेकर मिले ज्ञापनों पर विचार करेगी। समिति में कुल 31 सदस्य होंगे। समिति का कार्यकाल एक साल रहेगा। उचित समझे जाने पर समिति बीच में भी अपनी रिपोर्ट दे सकेगी। समिति अपनी कार्यप्रणाली खुद तय करेगी।
समिति में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री मोहम्मद यासीन सहित वित्त विभाग, राज्य पथ परिवहन निगम, सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय विकास एवं आवासन मंडल और गृह विभाग के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
समिति में होंगे ये लोगः
श्री अशोक बैरवा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री – अध्यक्ष
श्री डॉ. अमरसिंह राठौड़ निदेशक डीपीआर - सदस्य सचिव श्री दीनबंधु चौधरी अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ अजमेर – सदस्य श्री वीर सक्सेना स्वतंत्र पत्रकार - सदस्य श्री के.एस. तोमर मुख्य संपादक हिंदुस्तान टाइम्स - सदस्य श्री सन्नी सबेस्टियन दैनिक हिंदू जयपुर - सदस्य श्री डॉ. राजन महान एनडीटीवी जयपुर - सदस्य
श्री नारायण बारहठ संवाददाता बीबीसी जयपुर - सदस्य
श्री जगदीश कातिल स्टेट हैड ईटीवी जयपुर - सदस्य श्री मौजीज मनोहरन सीईओ टी.वी.99 जयपुर - सदस्य श्री पदम मेहता अध्यक्ष राजस्थान समाचार पत्र संपादक कांफ्रेंस सोसायटी – सदस्य श्री वीरेन्द्रसिंह राठौड़ अध्यक्ष पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर – सदस्य श्री ललित शर्मा अध्यक्ष राजस्थान पत्रकार संघ (जार) –सदस्य श्री ईशमधु तलवार अध्यक्ष राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ जयपुर – सदस्य श्री गिरिराज अग्रवाल अध्यक्ष राजस्थान पत्रकार परिषद जयपुर – सदस्य श्री बसंतीलाल जालान महामंत्री भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ जयपुर- सदस्य श्री घनश्याम वर्मा अध्यक्ष राजस्थान लघु एवं सामयिक समाचार पत्र संपादक परिषद ब्यावर- सदस्य श्री चंद्रमोहन कल्ला अध्यक्ष जोधपुर प्रेस क्लब – सदस्य श्री महेन्द्र भंसाली अध्यक्ष मरुधरा पत्रकार संस्थान जोधपुर – सदस्य श्री भुवनेश जैन राजस्थान पत्रिका जयपुर – सदस्य श्री त्रिभुवन ब्यूरोचीफ दैनिक भास्कर जयपुर – सदस्य श्री अनिल माथुर भाषा-पीटीआई जयपुर – सदस्य श्री एल.एल. शर्मा दैनिक नवज्योति जयपुर – सदस्य
|
|
| |
भीलवाड़ा के काछोला में पत्रकार सम्मेलन |
|
|
30/11/2009 12:26:40
राजस्थान पत्रकार परिषद की भीलवाड़ा इकाई और प्रेस क्लब काछोला के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्याख्यानमाला, समाचार पत्रों की प्रदर्शनी आयोजित करने के साथ ही पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। समारोह में मांडलगढ़ विधायक प्रदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे और उप प्रधान भैरूलाल जाट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणदास और राजस्थान पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष मूलचंद पेसवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रेस क्लब काछोला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने राजस्थान पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष मूलचंद पेसवानी के प्रस्ताव पर मांडलगढ़ में प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए विधायक कोष से यथासंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पेसवानी ने व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि पत्रकारों को हर स्पंदन की अनुभूति में काम करना चाहिए। उन्होंने परिषद की ओर से सदस्य पत्रकार साथियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रकाश चपलोत, शाहपुरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष चांदमल मूंदड़ा, ठा.गोवर्धनसिहं, भैरूलाल मंत्री, सीताराम वैष्ण और अब्दुल रशीद ने भी संबोधित किया। शाहपुरा प्रेस क्लब की ओर से प्रदीप कुमार वैष्णव और मांडलगढ़ में प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा करने पर विधायक प्रदीप कुमार सिंह को सम्मानित भी किया गया।
|
|
| |
पत्रकारों की मेडीक्लेम पॉलिसी जल्दी लागू हो |
|
|
29/11/2009 20:56:59
राजस्थान पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से पत्रकारों की मेडीक्लेम पॉलिसी को शीघ्र लागू करने की मांग की है। इस पॉलिसी के प्रीमियम की 75 प्रतिशत राशि पत्रकार कल्याण कोष से राज्य सरकार और बाकी 25 प्रतिशत राशि स्वयं पत्रकार को भुगतनी होगी। इस योजना में पति-पत्नी, बच्चों के साथ माता-पिता को भी शामिल किया जाएगा। परिषद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मेडीक्लेम पॉलिसी लागू करने और जयपुर में मीडिया सेंटर बनाने की घोषणा बजट सत्र में की गई थी। पांच माह निकलने के बाद भी न तो पॉलिसी लागू की गई है और न ही मीडिया सेंटर के काम की शुरुआत ही हो पाई है।
|
|
| |
गैर पत्रकारों को भी आवास मुहैया कराने की मांग |
|
|
29/11/2009 20:55:16
राजस्थान पत्रकार परिषद ने राज्य सरकार से मांग की है कि समाचार-पत्रों और मीडिया में काम करने वाले गैर पत्रकारों, समाचार पत्र वितरकों को भी आवास (भूखंड) दिए जाएं। परिषद पत्रकारों की आवास समस्या का शीघ्र समाधान करने की भी मांग कर चुकी है। परिषद की ओर से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री जी.एस.संधू को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में सुझाव दिया गया है कि केन्द्र सरकार के सहयोग से लागू की जा रही सस्ते आवास योजना में मीडिया के इन लोगों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं। निजी क्षेत्र के सहयोग से लागू होने वाली इस योजना में एक मकान पर सरकार की ओर से एक लाख रुपए तक की सब्सिडी और पांच प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है।
|
|
| |
पत्रकार आवास समस्या को शीघ्र दूर करने की मांग |
|
|
29/11/2009 01:32:17
राजस्थान पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कई वर्षों से लंबित चली आ रही पत्रकारों की आवास समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। परिषद ने पत्र में कहा है कि पहले लागू की गई आवास योजना में जयपुर सहित जिला और तहसील स्तर पर भी कई पत्रकार साथी भूखंडो से वंचित रह गए हैं। कुछ निकायों में तो आवेदकों की संख्या ज्यादा होने और भूखंड कम होने के कारण लोगों को भूखंड नहीं मिल पाए हैं। जयपुर में भी कई नए साथी आवास की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले एक साल में पत्रकारों की आवास समस्या के प्रति राज्य सरकार के स्तर पर कोई कारगर प्रयास नजर नहीं आए हैं। इसलिए पत्रकारों की आवास समस्या का अतिशीघ्र समाधान करते हुए पात्र सभी पत्रकार साथियों को भूखंड आवंटित किए जाएं।
|
|
| |
कुलदीप व्यास और त्रिवेदी को राजस्थान गौरव सम्मान |
|
|
26/11/2009 21:18:15
दैनिक भास्कर जोधपुर में कार्यकारी संपादक श्री कुलदीप व्यास को राजस्थान गौरव अवार्ड के लिए चुना गया है। संस्कृति संगठन की ओर से उन्हें यह अवार्ड जयपुर के होटल माया इंटर कॉन्टीनेंटल में 28 नवंबर, 09 को दिया जाएगा। समारोह में पूर्व राज्यपाल श्री अंशुमानसिंह, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश करणीसिंह राठौड़, खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति राज्यमंत्री बाबूलाल नागर अतिथि होंगे। इसी समारोह में एनडीटीवी नईदिल्ली के श्री विजय त्रिवेदी को भी राजस्थान गौरव अवार्ड दिया जाएगा। दोनों ही पत्रकार साथियों को राजस्थान गौरव अवार्ड के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई। श्री कुलदीप व्यास को मोबाइल नंबर 09672988788 पर फोन से बधाई दी जा सकती है।
|
|
| |
राज.प.प.की सदस्यता का नवीनीकरण शुरू |
|
|
18/11/2009 11:11:58
राजस्थान पत्रकार परिषद के सदस्य साथियों की सदस्यता के नवीनीकरण का काम 15 दिसंबर तक होगा। परिषद ने उन सभी साथियों से आग्रह किया है कि जिनके परिचय पत्र की वैधता अवधि 31 दिसंबर 2009 तक है, वे अपनी सदस्यता का आवश्यक रूप से नवीनीकरण करवा लें। इसके लिए उन्हें नया सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश या जिला कार्यालय को भेजना होगा। एक जनवरी को इन परिचय पत्रों की बाध्यता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। वैधता अवधि समाप्त होने के बाद परिचय पत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके दुरुपयोग की कोई शिकायत सामने आने पर सदस्यता निरस्त करने के साथ ही ऐसे लोगों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
|
|
| |
पत्रकार परिषद की भीलवाड़ा कार्यकारिणी घोषित |
|
|
12/11/2009 12:16:41
राजस्थान पत्रकार परिषद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मूलचंद पेसवानी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में राजकुमार माली (टी.वी.९९), सुखपाल जाट (दैनिक नवज्योति), सुरेश जैन (राजस्थान पत्रिका) को उपाध्यक्ष, मुकेश राठी (पंजाब केसरी) को महामंत्री, दीपक आनंद (दैनिक भास्कर) मंत्री, मनीष कुमार शर्मा (दैनिक भास्कर बागोर) कोषाध्यक्ष, कैलाश राव (दैनिक भास्कर) संगठन मंत्री, चेतन ठठेरा (दैनिक नवज्योति), अशोक शर्मा (समाचार जगत), निर्मल रांका (राजस्थान पत्रिका, गुलाबपुरा), प्रदीप वैष्णव (राजस्थान पत्रिका, काछोला) संयुक्त मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जसराज ओझा, मनीष जैन, अंकुर बोरदिया, राजेश मेठानी, अनीता पोखरणा, भगवती सोमाणी, दिनेश चौहान, टीकम हेमनानी, दिनेश पत्रिया, अशोक श्रीमाल, अर्चित अग्रवाल, मुरली मनोहर सैन और चांदमल मूदड़ा को शामिल किया गया है। इनके साथ ही परिषद का एक संरक्षक मंडल भी बनाया गया है। इसमें दयाराम मेठानी संपादक तरुण देश, प्रदीप अग्रवाल निदेशक दैनिक नवज्योति, राजेश रवि स्थानीय संपादक दैनिक भास्कर, राजेश कसेरा स्थानीय संपादक राजस्थान पत्रिका, अक्षय त्रिपाठी संपादक भीलवाड़ा लीडर, कैलाश त्रिवेदी संपादक दैनिक लोकजीवन, राजेश तोषनीवाल ब्यूरो चीफ प्रातःकाल, शहजाद खान संपादक भोर नायक और पत्रकार परिषद के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरीशंकर सांखला को शामिल किया गया है।
|
|
| |
वकीलों ने किया फोटो पत्रकारों पर हमला |
|
|
12/11/2009 11:48:04
जयपुर में गुरुवार को निकाय चुनावों में नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान बनीपार्क कोर्ट में वकीलों ने फोटो पत्रकारों पर हमला किया और उनके कैमरे छीन लिए। हमले की वजह यह थी कि उससे पहले वकीलों ने पुलिस कर्मियों से झगड़ा किया था। इस दौरान फोटो पत्रकारों ने उनके पुलिस से झगड़ते हुए के फोटो खींच लिए थे। पुलिस कर्मियों से झगड़ने की वजह यह थी कि दो वकील कोर्ट में पेशी पर आए कैदियों से बात कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बात करने से मना किया। इसी बात को लेकर वकीलों और पुलिस कर्मियों में मारपीट हो गई। उसी दौरान फोटो पत्रकारों ने उनके फोटो खींच लिए। इस पर वकीलों ने उनसे भी मारपीट कर ली। इस मारपीट में डेली न्यूज के फोटोग्राफर दिलीप शर्मा और दैनिक भास्कर के फोटो पत्रकार निरंजनसिंह चौहान को चोटें आईं। वकीलों ने उनके कैमरे छीनकर तोड़ दिए। घटना के संबंध में फोटो पत्रकारों ने वकीलों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्थान पत्रकार परिषद और पिंकसिटी प्रेस क्लब ने फोटो पत्रकारों से मारपीट की घटना की निंदा की है। राजस्थान पत्रकार परिषद ने सभी पत्रकार साथियों से राजस्थान भर में बार एसोसिएशनों के कार्यक्रमों और वकीलों की खबरों का बहिष्कार करने की अपील की है।
|
|
| |
पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष पेसवानी का अभिनंदन |
|
|
05/11/2009 10:59:51
राजस्थान पत्रकार परिषद के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मूलचंद पेसवानी का स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति भीलवाड़ा की ओर से स्थानीय केशव विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में अभिनंदन किया गया। समारोह में जहाजपुर विधायक शिवजीराम मीणा और नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा प्रसार समिति के जिला रामेश्वरलाल धाकड़ ने की। इस अवसर पर पेसवानी का साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में कई प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। अभिनंदन पर पेसवानी को राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश इकाई की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य भास्कर से जुड़े |
|
|
23/10/2009 13:08:25
प्रदेश के ख्यातिनाम वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम आचार्य अब दैनिक भास्कर के साथ जुड़ गए हैं। वे दैनिक भास्कर में नियमित रूप से अपने लेखन के माध्यम से पाठकों से रूबरू होंगे। श्री आचार्य दैनिक नवभारत टाइम्स,दैनिक नवज्योति सहित देश और प्रदेश के अनेक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं से जुड़े रहे हैं।
|
|
| |
स्वतंत्र पत्रकार हीरेन्द्र मोहन गुप्ता का निधन |
|
|
23/10/2009 13:03:30
उदयपुर के स्वतंत्र पत्रकार एवं पूर्व जनसंपर्क अधिकारी हीरेन्द्र मोहन गुप्ता का शुक्रवार को उदयपुर में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। गुप्ता को शुक्रवार तड़के हृदयाघात के कारण महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजस्थान पत्रकार परिषद ने गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।
|
|
| |
कार्टून पत्रकारिता पर होगा कलमकार का विशेषांक |
|
|
13/10/2009 21:30:48
राजस्थान पत्रकार परिषद ने अपनी इन हाउस पत्रिका कलमकार का अगला अंक कार्टून पत्रकारिता पर प्रकाशित करने का फैसला किया है। इस अंक के लिए देशभर के कार्टूनिस्ट पत्रकार साथियों से रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। चयनित रचनाओं पर परिषद की ओर से सम्मान स्वरूप उचित मानदेय भी दिया जाएगा। ये रचनाएं 20 नवंबर से पहले राजस्थान पत्रकार परिषद को कार्यालय के पते पर अथवा ई-मेल से भी भिजवाई जा सकती हैं। परिषद ने इससे पहले कलमकार का अंक सांस्कृतिक पत्रकारिता पर केन्द्रित किया था। कार्टून पत्रकारिता अंक में सभी साथियों का सहयोग अपेक्षित है।
|
|
| |
सेबेस्टियन पदम अवार्ड समिति में मनोनीत |
|
|
13/10/2009 21:16:28
राज्य सरकार ने विशिष्ट श्रेणी के कलाकारों को पद्म अवार्ड देने के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित की है। वरिष्ठ पत्रकार श्री सन्नी सेबेस्टियन को इस समिति में सदस्य बनाया गया है। सेबेस्टियन राजस्थान में अंग्रेजी दैनिक द हिंदू के प्रतिनिधि हैं। गहलोत सरकार में उनकी पत्रकार के रूप में यह दूसरी राजनीतिक नियुक्ति है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकार श्री एम. यासीन को अपना प्रेस सलाहकार बनाया था। सेबेस्टियन को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हार्दिक बधाई।
|
|
| |
नीरू यादव को श्रेष्ठ महिला पत्रकार का सम्मान |
|
|
11/10/2009 21:39:47
जयपुर से प्रकाशित समाचार पत्र की युवा पत्रकार नीरू यादव को श्रेष्ठ महिला पत्रकार का सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें रविवार 11 अक्टूबर को लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से जयपुर में सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर दिया गया। समारोह में राजस्थान पत्रिका के संवाददाता श्री विनोदसिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया।
|
|
| |
पत्रकारों के माता-पिता को भी मिलेगी चिकित्सा सुविधा |
|
|
09/10/2009 12:20:59
राजस्थान में अब मेडीक्लेम पॉलिसी के तहत राजस्थान पत्रकार परिषद की पहल पर पत्रकारों पर आश्रित वृद्ध माता-पिता को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने मेडीक्लेम पॉलिसी के नियमों में आश्रित के रूप में माता-पिता को भी शामिल करने का फैसला किया है। इस पॉलिसी के अगले महीने तक लागू होने की संभावना है। पॉलिसी में पत्रकार स्वयं, पत्नी और दो बच्चों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार पत्रकारों को एक लाख रुपए तक की मेडीक्लेम पॉलिसी में प्रीमियम की 75 फीसदी राशि पत्रकार कल्याण कोष से दी जाएगी। जबकि बाकी 25 प्रतिशत राशि पत्रकार को ही वहन करनी होगी। पत्रकार परिषद ने हाल ही भीलवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में डीपीआर निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ से मेडीक्लेम पॉलिसी में माता-पिता को शामिल करने, पत्रकारों की आवास समस्या का शीघ्र समाधान करने, समाचार पत्र हॉकर, तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी आवास योजना लागू करने और पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देने की मांग की थी।
|
|
| |
दिनेश ठाकुर अब राजस्थान पत्रिका में |
|
|
23/09/2009 11:04:10
वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश ठाकुर ने अब राजस्थान पत्रिका में ज्वाइन कर लिया है। वे राजस्थान पत्रिका में पहले भी काम कर चुके हैं। इससे पहले ठाकुर दैनिक नवज्योति में प्रथम पृष्ठ के इंचार्ज थे। उन्होंने पिछले माह ही नवज्योति से इस्तीफा दे दिया था। अपनी कविताओं और गजलों के लिए प्रसिद्ध ठाकुर ने कई किताबें भी लिखी हैं। राष्ट्रीय प्रमुख समाचार पत्र नवभारत टाइम्स में भी उन्होंने काफी समय तक काम किया है।
|
|
| |
न्यूज पोर्टल में संवाददाताओं की बेकेंसी |
|
|
20/09/2009 00:44:13
देश के तेज बढ़ते वेब न्यूज पोर्टल खासखबर डॉट कॉम में राजस्थान के सभी संभाग स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक पत्रकार साथी इसके लिए खासखबर डॉट कॉम में श्री आदिदेव भारद्वाज से उनके मोबाइल फोन नंबर 9414338761 पर संपर्क कर सकते हैं, अथवा अपना बायोडाटा एडीटर एट द रेट खासखबर डॉट कॉम पर मेल भी कर सकते हैं।
|
|
| |
पत्रकार परिषद की खेल कमेटी बनी |
|
|
06/09/2009 10:52:50
राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल समिति का गठन किया गया है। दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता श्री श्रवण शर्मा इस कमेटी के संयोजक होंगे। जन संपर्क अधिकारी श्री तेजराजसिंह को कमेटी में समन्वयक और दैनिक महका भारत के संवाददाता श्री भूपेन्द्रसिंह तथा दैनिक नवज्योति के संवाददाता रोहित सोनी को सदस्य बनाया गया है।
|
|
| |
मुख्यमंत्री को ’कलमकार’ स्मारिका की प्रति भेंट |
|
|
03/09/2009 05:02:23
जयपुर, 3 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को आज उनके राजकीय निवास पर राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से सांस्कृतिक पत्रकारिता पर केंद्रित स्मारिका ’कलमकार’ की प्रति भेंट की गई। मुख्यमंत्री को स्मारिका की यह प्रति परिषद के अध्यक्ष श्री गिरिराज अग्रवाल ने भेंट की. इस अवसर पर पत्रकार परिषद की ओर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया.ज्ञापन में परिषद ने पत्रकारों को भूखंडों का आवंटन शीघ्र करने और नए पात्र पत्रकारों से भी आवेदन करने का अवसर देने की मांग की गई। परिषद ने पूर्व में तैयार सूची के अनुसार भूखंडो का आवंटन शीघ्र करने की मांग की गई. परिषद ने मुख्यमंत्री से कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने की भी मांग की.मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की भूखंड समस्या का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करवाने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पहले ही गंभीर हैं.
इस मौके पर परिषद के महामंत्री श्री राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम सोनी तथा कोषाध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा भी उपस्थित थे।
|
|
| |
कुलदीप व्यास सम्मानित |
|
|
31/08/2009 01:46:15
दैनिक भास्कर जोधपुर के कार्यकारी संपादक श्री कुलदीप व्यास को रविवार 30 अगस्त, 09 को जयपुर स्थित चैंबर भवन में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शर्मा ने सम्मानित किया.यह सम्मान दुर्गाशंकर शर्मा स्मृति शोध एवं विकास संस्थान की ओर से किया गया.समारोह में जयपुर जिला कलेक्टर श्री कुलदीप रांका भी मौजूद थे।
|
|
| |
पत्रकार रचनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएं -विधानसभा अध्यक्ष |
|
|
19/08/2009 06:09:41
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान तथा वर्तमान में समाज को नई दिशा देने में पत्रकार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े संगठनों को अपनी समस्याओं को उजागर करने के साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी भूमिका निभानी चाहिये।
श्री शेखावत रविवार 16 अगस्त को यहां राजस्थान पत्रकार परिषद् द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं छात्रवृति पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत करते हुए कहा कि रचनात्मक सोच से ही समस्याओं का हल निकलता है।
श्री शेखावत ने परिषद् द्वारा छात्रवृति कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुरस्कृत बच्चों को शुभकामनाएं दी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री श्री अशोक बैरवा ने राजस्थान पत्रकार परिषद् द्वारा आयोजित छात्रवृति एवं पुरस्कार समारोह को एक अच्छी पहल बताया और कहा कि इससे अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा।
श्री बैरवा ने समारोह में पत्रकारों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के सम्बन्ध में कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों के हित चिंतक हैं और समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। पत्रकारों की आवास समस्या के समाधान के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी गठन की प्रक्रिया शीघ्रपूरी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चयनित पत्रकारों की पहले की सूचि में से योग्य एवं पात्रता रखने वाले पत्रकारों को यथावत रखा जाएगा और अन्य लोगों के आवेदन पत्रों की पुनः समीक्षा की जाएगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री ने कहा कि भूमि के चिन्हीकरण का कार्य भी शीघ्रता शीघ्र कराया जाएगा ताकि चयन के साथ-साथ भू-खण्ड का भी आवंटन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इच्छा है कि इस वित्तीय वर्ष में इसका निर्णय हो जावे। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुविधा के लिए “मीडिया सेंटर” स्थापित किए जाने का कार्यक्रम है ताकि पत्रकारों को अपने कार्य सम्पादन में एक छत के नीचे समाचारों के प्रेषण, सम्प्रेषण आदि की सुविधाएं मुहैया हो सके।
श्री बैरवा ने बजट में पत्रकारों के लिए एक लाख रुपये की मेडिलेम पॉलिसी की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सभी हितों का सकारात्मक दृष्टि से निराकरण करने को सतत् प्रयासरत है। उन्होंने सम्मानित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपनी और से शुभकामनाएं दी।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि विधायक श्री प्रतापिंसंह खाचरियावास ने कहा कि इस समारोह से यह संदेश मिलता है कि पत्रकारों के जो बच्चे उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण के रूप में कार्य करते हैं। पत्रकारों की खबर जनता की जुबान बन जाती है। पत्रकारों को कार्य करते हुए फल की इच्छा के बिना लगन, निष्ठा व सम्मान के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। उन्होंने स्वयं एवं सरकार की तरफ से हर सम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोले हुए महात्मा गांधी कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने छात्रवृति कोष में 51 हजार रुपये जमा कराने की घोषणा की और कहा कि इसकी याज की राशि से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाती रहे। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पत्रकार परिषद् के सदस्यों एवं इनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।
समारोह में पिंक सिटी प्रेस लब के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी अतिथियों का ध्यान पत्रकारों की आवास समस्या के समाधान की ओर दिलाया।
समारोह के प्रारम्भ में जयपुर की कुमारी दिव्या गुप्ता को आठवीं कक्षा में 86.56 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, भीलवाड़ा के अभिषेक ठठेरा को 10वीं कक्षा में 72.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा जयपुर के विक्रम शर्मा को 12वीं कक्षा में 86.93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के फलस्वरूप प्रत्येक को 6 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए गए तथा 11 अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने राजस्थान पत्रकार परिषद की स्मारिका का भी विमोचन किया और परिषद् के जिला अध्यक्षों का भी सम्मान किया।
राजस्थान पत्रकार परिषद् के अध्यक्ष श्री गिरिराज अग्रवाल ने परिषद् की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।
परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एल.एन. शर्मा ने पत्रकारों के जीवन के वास्तविक पहलूओं पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं हितों को ध्यान रखने का आग्रह किया।
परिषद् के महासचिव श्री राजेन्द्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री मोहम्मद यासीन सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
|
|
| |
छात्रवृत्ति के लिए पत्रकारों के तीन बच्चों का चयन |
|
|
10/08/2009 01:12:25
राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से हर वर्ष दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2009-10 के लिए तीन पत्रकारों के बच्चों का चयन किया गया है.इनमें 12वीं कक्षा वर्ग में श्री सत्यनारायण शर्मा के पुत्र विक्रम शर्मा का चयन हुआ है. सत्यनारायण शर्मा दैनिक भास्कर जयपुर में कार्यरत हैं.दसवीं कक्षा वर्ग की छात्रवृत्ति भीलवाड़ा दैनिक नवज्योति के ब्यूरो श्री चेतन ठठेरा के पुत्र अभिषेक ठठेरा को और आठवीं कक्षा वर्ग में श्री राजेन्द्र गुप्ता की पुत्री कुमारी दिव्या गुप्ता को देने का फैसला किया गया है.राजेन्द्र गुप्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री हैं. छात्रवृत्ति चयन समिति के संयोजक डी.सी.जैन के अनुसार इन बच्चों का चयन परिषद को मिले आवेदन पत्रों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के आधार पर किया गया है.
|
|
| |
पत्रकारों के बच्चों को छात्रवृत्ति |
|
|
06/07/2009 01:36:19
पत्रकार साथियों के उन बच्चों को जो बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लेकर आए हैं, उन्हें पत्रकार परिषद की ओर से 500 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी.इसके लिए श्री डी.सी.जैन के संयोजन में कमेटी गठित की गई.कमेटी में श्री राजेन्द्र गुप्ता और बी.एल.सोनी को शामिल किया गया.छात्रवृत्ति के पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 25 जुलाई, 2009 तक भेजे जा सकेंगे.आवेदन फार्म वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.राजपीपी.कॉम से डाउनलोड किया जा सकता है.
|
|
| |
पत्रकार परिषद के कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता |
|
|
04/04/2009 13:04:07
राजस्थान पत्रकार परिषद की जिला इकाई की ओर से 3 अप्रैल, 2009 को कोटपूतली में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया.परिषद के जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्य़क्ष श्री गिरिराज अग्रवाल थे. जबकि अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र गुप्ता ने की.विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रोशनलाल शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रकाश चपलोत थे.प्रारंभ में जिला अध्यक्ष आनंद पंडित और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने कवियों और अतिथियों का स्वागत किया. कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने तड़के तक ठहाके लगाए.
|
|
| |
स्मारिका का प्रकाशन 26 को |
|
|
21/12/2008 00:49:01
राजस्थान पत्रकार परिषद ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2009 को राजस्थान की सांस्कृतिक पत्रकारिता और विरासत पर स्मारिका प्रकाशित करने का फैसला किया है.इच्छुक प्रतिष्ठित लेखकों,रंगकर्मियों और साहित्यकारों से रचनाएं आमंत्रित की गई हैं.रचनाएं डाक द्वारा परिषद के कार्यालय पते पर भेजी जा सकती हैं.परिषद के सभी सदस्यों से भी सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है.
|
|
| |
एम.यासीन और राठौड़ का अभिनंदन |
|
|
21/12/2008 00:41:33
राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से शनिवार 20 दिसंबर, 2008 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नए मीडिया सलाहकार श्री एम.यासीन और सूचना एवं जन संपर्क निदेशक श्री अमरसिंह राठौड़ का अभिनंदन किया गया.समारोह में परिषद की ओर से पत्रकारों की आवास समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया और वंचित रहे सभी पत्रकार साथियों को शीघ्र भूखंड आवंटित कराने की मांग की गई.पत्रकारों की कवरेज संबंधी समस्याओं को भी रेखांकित किया गया. एम.यासीन ने सरकार और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय कायम करने और वाजिब समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया.राठौड़ ने पत्रकार संगठनों की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार की ओर से अनुदान देने का सुझाव दिया.उन्होंने पत्रकारों को हारी-बीमारी में पत्रकार कल्याण कोष से यथोचित सहायता देने का भरोसा भी दिलाया.
|
|
| |
पत्रकार परिषद की चिकित्सा समिति घोषित |
|
|
21/10/2008 01:05:55
राजस्थान पत्रकार परिषद की चिकित्सा सुविधा समिति घोषित की गई है.पंजाब केसरी के श्री श्याम सोनी को समिति का संयोजक बनाया गया है.समिति में श्री राजेन्द्र गुप्ता,श्री मनोहरलाल शर्मा और श्री प्रहलाद सोनी को सदस्य बनाया गया है.महात्मा गांधी अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता लेने के संबंध में समिति के संयोजक श्री श्याम सोनी से मोबाइल नबंर 9414373187 पर संपर्क किया जा सकता है.
|
|
| |
राजस्थान पत्रकार परिषद की छानबीन समिति घोषित |
|
|
19/10/2008 13:16:30
राजस्थान पत्रकार परिषद ने राज्य स्तरीय सदस्यता छानबीन समिति घोषित की है.महासचिव राजेन्द्र गुप्ता के अनुसार दैनिक महका भारत के विशेष संवाददाता श्री रोशनलाल शर्मा को समिति का संयोजक बनाया गया है.इनके साथ ही दैनिक भास्कर जयपुर के श्री बाबूलाल शर्मा और दैनिक नवज्योति जयपुर के श्री गोवर्धन चौधरी को सदस्य बनाया गया है.समिति में जिलाध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे.यह समिति सदस्यता के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों की गहन जांच करके अपनी अभिशंषा परिषद की प्रदेश कार्य समिति को देगी.सदस्यता के बारे में अंतिम निर्णय़ प्रबंध समिति का ही होगा.
|
|
| |
भारी पड़ी पत्रकारों से टोल वसूली |
|
|
10/10/2008 13:08:07
भरतपुर-मथुरा बाईपास पर बने टोल बूथ पर पत्रकारों से टोल वसूली ठेकेदार को भारी पड़ गई.राजस्थान पत्रकार परिषद की शिकायत पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ठेकेदार पर ठेका राशि के 5 प्रतिशत बराबर जुर्माना किया है.राज्य सरकार ने पत्रकारों को सभी स्टेट हाईवे पर टोल राशि से छूट दी है.
|
|
| |
स्टेट हाईवे पर टोल वसूली रोकने की मांग |
|
|
16/09/2008 10:50:07
राजस्थान पत्रकार परिषद ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को ज्ञापन देकर स्टेट हाईवे पर पत्रकारों से की जा रही टोल टैक्स की वसूली रोकने की मांग की है. परिषद की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार स्टेट हाईवे पर पत्रकारों के लिए पहले ही टोल टैक्स माफ कर चुकी है. इसके बावजूद भरतपुर बाईपास पर बने टोल बूथ पर ठेकेदार द्वारा पत्रकारों से जबरन टोल वसूली की जा रही है. सार्वजनिक निर्माण मंत्री राठौड़ ने चीफ इंजीनियर डी.सी. कटारा को पत्रकारों से टोल वसूली रुकवाने और सभी टोल नाकों पर पत्रकार वाहन निःशुल्क लिखवाने के निर्देश दिए हैं.
|
|
|