Rajasthan Patrakar Parishad Home - President Message
|
राजस्थान पत्रकार परिषद पत्रकारों के कल्याण और पत्रकारिता के विकास के लिए समर्पित सशक्त संगठन है। परिषद ने अपनी यात्रा यूं तो वर्ष 1975 में शुरू की थी, लेकिन कुछ कदम चलने के बाद हालात की वजह से रफ्तार थम गई। इसके बाद वर्ष 2006-07 में हमारे कुछ साथियों ने गंभीर सोच और रचनात्मक कार्यों के सहारे पत्रकार साथियों के विकास में सारथी बनने का फैसला किया। इसी सोच के तहत पत्रकार परिषद को एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार के रूप में खड़ा करने का बीड़ा उठाया। उसी संकल्प और सोच का परिणाम है कि आज पत्रकार परिषद का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। अपने पत्रकार साथियों के होनहार बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति देने का फैसला किया गया। परिषद अब तक 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परिक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति दी जाती रही है। मगर हाल ही 8वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा खत्म कर दिए जाने के कारण अब 10वीं और 12वीं कक्षा में दो-दो बच्चों को 500 रुपए प्रति माह के हिसाब से एक साल तक छात्रवृत्ति दी जाती है। पत्रकारिता के विकास और नए पत्रकार साथियों की नॉलेज अपडेट करने के उद्देश्य से परिषद ने पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर आधारित स्मारिका कलमकार का प्रकाशन शुरू किया है। अब तक सांस्कृतिक, राजनीति, विधि और कृषि पत्रकारिता पर संग्रहणीय अंक प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही पत्रकारों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित भी की जा रही है। हम पत्रकार परिषद को सकारात्मक सोच के साथ परिवार के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमें आपके सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। स्वागत है उन लोगों का जो पत्रकारिता और पत्रकारों के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से रचनात्मक कार्य करने की इच्छा रखते हैं। आपके अमूल्य सुझावों का हमेशा स्वागत है। आप अपने सुझाव हमें president@rajpp.com पर भेज सकते हैं। |
|